Advertisement

Loading Ad...

'हर भ्रष्टाचार में TMC का नाम...', बंगाल से अमित शाह का ममता सरकार बड़ा हमला, बोले- सत्ता आई तो UCC पक्का

पश्चिम बंगाल की रैली में अमित शाह ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है.

Image Source: Videograb/ @AmitShah
Loading Ad...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जितने भी बड़े भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, उनमें कहीं न कहीं टीएमसी नेताओं की भूमिका रही है.

बोलपुर जनसभा में गिनाए भ्रष्टाचार के आरोप

बीरभूम जिले के बोलपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'कैश-फॉर-क्वेरी से लेकर कैश-फॉर-जॉब, मवेशी तस्करी से लेकर कोयला तस्करी, पीडीएस घोटाले से लेकर अवैध जमीन कब्जाने तक, आप किसी भी भ्रष्टाचार का नाम ले लीजिए, हर जगह टीएमसी नेताओं के निशान मिलेंगे.' उन्होंने कहा कि इस 'कुशासन' से जनता परेशान हो चुकी है और अब विधानसभा चुनाव के जरिए बदलाव लाने के लिए तैयार है.

Loading Ad...

सत्ता में आने पर यूसीसी लागू करने का ऐलान

Loading Ad...

अमित शाह ने अपने भाषण में यह भी दोहराया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो राज्य में हर हाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी. उन्होंने कहा, 'हम उस व्यवस्था को खत्म करेंगे, जिसमें कुछ लोग एक साथ चार-चार शादियां करते हैं.'

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा

गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो महिलाएं रात 1 बजे भी सुरक्षित तरीके से दोपहिया वाहन से निकल सकेंगी. उन्होंने कहा, 'आरजी कर मेडिकल कॉलेज जैसी घटनाएं, कासबा लॉ कॉलेज और दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में हुए अपराध दोबारा नहीं होंगे. हमारे शासन में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी.'

Loading Ad...

मतदान को लेकर दी चेतावनी

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि टीएमसी के असामाजिक तत्व 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में बाधा डालने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अमित शाह ने कहा, 'उन्हें सलाह है कि मतदान के दिन घर में ही रहें, नहीं तो 5 मई के बाद उन्हें ढूंढ-ढूंढकर जेल भेजा जाएगा.'

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अमित शाह के इस भाषण ने पश्चिम बंगाल की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है. भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर दिए गए उनके बयान आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं. अब देखना होगा कि जनता इन दावों और आरोपों पर क्या फैसला सुनाती है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...