Advertisement

Loading Ad...

‘बंगाल में बाबरी मस्जिद की कोई जगह नहीं है’, रोड शो में शाह की हुंकार, CM ममता बनर्जी को दिखाया आईना

West Bengal Election: बंगाल में दूसरे चरण के चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. गृह मंत्री अमित शाह ने शिवपुरी में मेगा रोड शो किया. जिसमें उन्होंने TMC पर जमकर निशाना साधा.

Screengrab/X/Amitshah
Loading Ad...

Amit Shah in Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव के आखिरी फेज में बयानबाजी और तीखी हो गई. बंगाल के रण को जीतने के लिए BJP ने पूरी ताकत झोंक दी है. PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में अमित शाह ने शिवपुर में रोड शो किया. 

गृह मंत्री अमित शाह ने TMC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के एक निलंबित नेता को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद निर्माण की अनुमति दी गई है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक BJP का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, ऐसा निर्माण नहीं होने दिया जाएगा. 

शाह ने फिर उठाया घुसपैठ का मुद्दा 

Loading Ad...

अमित शाह ने बंगाल में एक बार फिर घुसपैठ का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, BJP की सरकार आते ही अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. अमित शाह ने मेगा रोड शो भी निकाला. जहां उन्होंने CM ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा, ममता बनर्जी अब अपनी हार से खौफ में हैं. जो दीदी पहले हिंदुओं की उपेक्षा करती थीं, अब चुनाव देख उन्हें हिंदुओं की चिंता सता रही है. शाह ने दावा किया कि ममता सरकार सिर्फ 5 मई तक की मेहमान है और BJP प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है.

Loading Ad...

‘बंगाल में बाबरी की जगह नहीं’

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री अमित शाह ने शिवपुर रोड शो में शक्ति प्रदर्शन किया. उन्होंने दो टूक कहा कि यह भारत की पुण्य भूमि है और यहां बाबरी मस्जिद के लिए कोई स्थान नहीं है. बंगाल की धरती पर अब केवल मां दुर्गा का भव्य मंदिर ही बनेगा. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...