Advertisement
बिजली काटी, CCTV बंद किया… ममता बनर्जी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कार्यकर्ताओं से अपील- रखें पैनी नजर
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है.
Advertisement
West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद अब नतीजों की बारी है. मतपेटियां खुल गई हैं, गिनती शुरू हो गई हैं. इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.
इस पोस्ट में CM ममता ने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने, निगरानी रखने, रात भर जागते रहने और शिकायतें दर्ज करने के लिए कहा था.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सतर्क रहें, निगरानी रखें, रात भर जागते रहें, शिकायतें दर्ज करें. मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है (लोड-शेडिंग की जा रही है. हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर तक, बर्दवान के औसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं.’
ममता बनर्जी ने क्या आरोप लगाए?
Advertisement
ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियां आ-जा रही हैं. मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं, जिस तरह मैं हर चीज पर नजर रखने के लिए पूरी रात जाग रही हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें. अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करें और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें. यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है.’
Advertisement
पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती हो रही है. काउंटिंग से पहले बंगाल में सत्तारूढ़ TMC और विपक्षी BJP दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका व्यक्त की है.
बंगाल में किस सीट पर रद्द हुआ चुनाव?
Advertisement
राज्य में दो चरणों का चुनाव 29 अप्रैल को खत्म हुआ था, जिसमें आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ. दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र फाल्टा में ‘गंभीर चुनावी अनियमितताओं’ के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया और वहां 21 मई को दोबारा चुनाव कराया जाएगा.
यह भी पढ़ें
वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की थी. ममता बनर्जी इस सीट से इस बार भी उम्मीदवार हैं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह अहम बैठक हुई थी.