Advertisement

Loading Ad...

बंगाल चुनाव पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी भाजपा

केशव प्रसाद मौर्य ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी 200 से भी ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी.

Social_Media
Loading Ad...

तमाम चुनावी राज्यों में पश्चिम बंगाल का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना है. इस चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर भी जारी है. इसकी कड़ी में, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी.  

बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में आंधी नहीं तूफान चल रहा है. जनता ने मन बना लिया है पीएम मोदी के प्रति भरोसा जताते हुए भाजपा और कमल के फूल को जनता ने दिल में बसा लिया है. 25 साल कम्युनिस्टों ने बंगाल को लूटा और बर्बाद किया. 15 साल से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने वहां पर त्राहिमाम मचा दिया है.  टीएमसी घुसपैठियों और भ्रष्टाचारियों का गैंग बन चुका है. इस वक्त का माहौल भाजपा के पक्ष में है. 294 में से 200 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी. 4 मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है.

Loading Ad...

SIR पर केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

Loading Ad...

एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी भी अभियान के दौरान, यदि किसी का नाम छूट जाता है, तो उसे शामिल करने के लिए समय दिया जाता है. एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, चुनाव आयोग समय-समय पर इसे कराता रहा है.

ममता बनर्जी चुनाव से पहले ही हार मान चुकी हैं- मौर्य

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सवाल उठाना ममता बनर्जी के डर को दर्शाता है जो उन्हें चुनाव परिणाम के आने से पहले ही हो रहा है. ममता दीदी चुनाव परिणाम आने से पहले ही हार मान रही हैं. वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम काट दिए गए हैं. इससे वह बौखला गई हैं. टीएमसी के राज में बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. भाजपा की सरकार आने के बाद वहां कानून का राज होगा.

‘विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रही है मुद्रा योजना’

यह भी पढ़ें

मुद्रा योजना का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के 11 वर्ष जन-जन के सपनों को साकार करने वाली एक परिवर्तनकारी यात्रा के प्रतीक हैं. उत्तर प्रदेश में भी ‘मुद्रा योजना’ ने स्वरोजगार को नई गति देकर जन-जन को आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ा है. यह पहल ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रभावी शक्ति बन चुकी है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...