हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने पिया यमुना का जल, केजरीवाल ने सैनी सरकार पर लगाया था नदी में 'जहर' मिलाने का आरोप
सीएम सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव के पास स्थित यमुना नदी के जल से आचमन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लेकर आप और बीजेपी नेताओं के बीच जमकर बयानबाज़ी भी देखने को मिल रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना के पानी को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है। दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को चुनौती दी थी कि अगर केजरीवाल का आरोप गलत है तो वो यमुना के पानी से आचमन करके दिखाए। जिसके बाद ये मामला बढ़ा और सीएम सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव के पास स्थित यमुना नदी के जल से आचमन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लेकर आप और बीजेपी नेताओं के बीच जमकर बयानबाज़ी भी देखने को मिल रही है।
केजरीवाल ने बोला झूठ
आम आदमी पार्टी की चुनौती को स्वीकार कर यमुना के पानी से आचमन करने के बाद उख्यमंत्रि नायाब सिंह सैनी ने कहा आज मैंने यमुना नदी का पानी पिया है। इसके साथ ही जल संसाधन प्राधिकरण के नमूने लिए है पानी में किसी तरह का कोई जहर नहीं पाया गया। केजरीवाल ने हरियाणा की सरकार का झूठा आरोप लगाया है। और सामूहिक नरसंहार की बात कही थी, केजरीवाल हमेशा झूठ बोलते रहे है और आज भी यमुना को लेकर उन्होंने जनता में भय पैदा करने के लिए बाद झूठ बोला है।
कोर्ट में केजरीवाल को होना होगा पेश
इससे पहले नायाब सिंह सैनी के सरकार में मंत्री विपुल गोयल ने कहा था कि केजरीवाल द्वारा यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा आप संयोजक दिल्ली के सात-साथ हरियाणा के लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे है। जो एक नेता के तौर पर बेहद की गैरजिम्मेदाराना रवैय्या है। हरियाणा सरकार उनके खिलाफ सोनीपत में सीजेएम कोर्ट में आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 2 (डी) और 54 के तहत मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद सोनीपत कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजा है और 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement