Advertisement

Loading Ad...

'डर से विश्वास तक…’, बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- पहले चरण में 110 सीटों पर जीत पक्की

पश्चिम बंगाल चुनाव में अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण की 152 सीटों में से बीजेपी 110 सीटों पर जीत सकती है और राज्य में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी.

Image Source: X @BJP4India
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने के लिए बीजेपी ने पूरा ज़ोर लगाया है. चुनाव में पार्टी की कमान बीजेपी के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल रखी है. पहले चरण के मतदान के दिन गुरुवार को कोलकाता के बीजेपी ऑफिस में बने वॉर रूम में रहने और बंपर वोटिंग को लेकर अमित शाह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

110 सीट जीतने का दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों में से बीजेपी के 110 से अधिक सीटें जीतने की संभावना है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को भी ध्यान में रखते हुए बीजेपी बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. शाह ने दावा किया कि इस बार राज्य की जनता ने पूरी तरह से बदलाव के लिए मतदान किया है. इसके साथ ही अमित शाह ने असम ओडिशा में बीजेपी के शासन और बंगाल में पार्टी की संभावना को लेकर दावा किया कि अंग, बंग और कलिंग में हमारी सरकारें होंगी.

Loading Ad...

रिकॉर्ड मतदान पर क्या बोले शाह?

Loading Ad...

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान को लेकर अमित शाह ने कहा कि गुरुवार को बंगाल विधानसभा 2026 के चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला है. उन्होंने कहा, 'मतदान का जो प्रतिशत सामने आया है, वो पूरे देश के लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने वाला है. मैं प्रथम चरण में वोट डालने वाले बंगाल के सभी मतदाताओं का अभिनंदन और धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने भय से भरोसे की यात्रा को बहुत अच्छे से शुरू किया है और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से भरोसे की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे.' इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री राज्य का ही रहने वाला होगा, न कि उनका कोई रिश्तेदार. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी.

जनता के नाम संदेश

Loading Ad...

बंगाल की जनता के नाम संदेश में अमित शाह ने कहा, 'देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा से जुड़ चुका है. आपका प्यार, आपका उत्साह और आपका भरोसा, पूरे प्रचार अभियान में नरेंद्र मोदी जी के लिए सामने से दिखाई दे रहा है. मैं मानता हूं कि ये भरोसा वोट में परिवर्तित होकर भाजपा की विजय कराएगा.'

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'जिस राज्य में मुख्यमंत्री यह कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है, वहां उन्हें सत्ता में नहीं होना चाहिए. बीजेपी की सरकार बनने के बाद, रात के 1 बजे भी एक युवा लड़की बेझिझक अपना स्कूटर चला पाएगी और किसी भी अपराधी की हिम्मत नहीं होगी कि वह उसे बुरी नजर से देखे.' उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की जनता ने डर से विश्वास तक का सफर किया है. 

Loading Ad...

बंगाल में नहीं चलेगा ‘भतीजा टैक्स’

अमित शाह ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो तथाकथित ‘भतीजा टैक्स’ पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा. उन्होंने किसानों की बेहतरी के लिए बड़े रिजर्व सेंटर स्थापित करने की भी बात कही. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है, जिस पर श्वेत पत्र लाया जाएगा और सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराई जाएगी.

बदलाव के एजेंडे पर जोर

Loading Ad...

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य राज्य में व्यापक परिवर्तन लाना है. इसके तहत घुसपैठ पर रोक, रंगदारी और सिंडिकेट राज का अंत, आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना और कानून का राज स्थापित करना शामिल है. उन्होंने यह भी कहा कि असम की तरह बंगाल में भी अवैध जमीन कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ितों को उम्मीदवार बनाने का जिक्र

उन्होंने आगे कहा, 'एक प्रतीकात्मक कदम के तौर पर, आरजी कर की पीड़ित की मां और संदेशखाली की पीड़ित को उम्मीदवार बनाया गया है. जिन लोगों ने टीएमसी-समर्थित गुंडों की हिंसा का सामना किया है, वे अब विधानसभा में बैठेंगे और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने में मदद करेंगे. आने वाले दिनों में बंगाल इसी तरह का बदलाव देखेगा.' दूसरे चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह ने मतदाताओं से कहा कि वे भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान करें. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'मतदान में रैगिंग न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है. पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और बीजेपी की सरकार बनाएं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में कुल 92.88% मतदान हुआ है. इसी तरह राज्य में दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस बीच अमित शाह के दावों ने सूबे की सियासत में नई बहस छेड़ दी है. अब नजर 4 मई पर है जब जिस दिन तय होगा की बंगाल की जनता का आशीर्वाद किसको मिलेगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...