Advertisement

Loading Ad...

बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में हुई छापेमारी; जानें किस पर कसा शिकंजा?

कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट डेवलपर सोना पप्पू के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में छापा मारा. फ्लैट के नाम पर पैसे लेकर घर न देने का आरोप, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं.

Social Media
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लेते हुए रियल एस्टेट कारोबारी सोना पप्पू के ठिकानों पर छापेमारी की. तड़के हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हलचल बढ़ा दी है और कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

बालीगंज में हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में पप्पू के आवास समेत कई स्थानों पर दबिश दी. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय हेराफेरी के आरोपों के तहत की गई है. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जांच एजेंसी की सक्रियता से मामला गंभीर माना जा रहा है.

Loading Ad...

फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप

Loading Ad...

सूत्रों के मुताबिक, सोना पप्पू पर आरोप है कि उसने फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से बड़ी रकम वसूली, लेकिन उन्हें न तो घर मिला और न ही उनका पैसा वापस किया गया. इस कथित घोटाले में कई लोगों के फंसने की आशंका जताई जा रही है. ईडी अब उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी और प्रोजेक्ट्स की भी बारीकी से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि एजेंसी को कंपनी के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी के संकेत मिले थे. शक है कि ग्राहकों से ली गई रकम का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया गया. इसी आधार पर बुधवार को यह छापेमारी की गई. जांच अधिकारी दस्तावेजों और खातों की पड़ताल कर रहे हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.

पहले भी विवादों में रहा नाम

Loading Ad...

इस बीच, सोना पप्पू का नाम पहले भी विवादों में रहा है. फरवरी में कंकुलिया रोड पर हुई हिंसा की घटना में भी उसका नाम सामने आया था. स्थानीय लोगों का आरोप था कि उसके गिरोह ने इलाके में गोलीबारी और बमबाजी कर दहशत फैलाई थी. हालांकि उस मामले में Kolkata Police ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें

फिलहाल ईडी की यह कार्रवाई कोलकाता में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. आने वाले दिनों में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या बड़े खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...