Advertisement
'दीदी का सूपड़ा साफ...', तेहट्टा रैली में अमित शाह का ममता सरकार पर जोरदार हमला, बोले- बंगाल में BJP की सरकार तय
अमित शाह ने तेहट्टा की जनसभा में दावा किया कि पहले चरण के मतदान में बीजेपी को बढ़त मिली है और 110 सीटों पर जीत की स्थिति है, जबकि जनता अब तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है.
Advertisement
पश्चिम बंगाल के तेहट्टा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंगाल की जनता ने 'दीदी का सूपड़ा साफ' कर दिया है और बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिल चुकी है.
पहले चरण की सीटों पर बड़ा दावा
शाह ने कहा कि पहले चरण में जिन 152 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 110 सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि दूसरे चरण में बाकी काम पूरा कर भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और टीएमसी सरकार को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर चुकी है.
Advertisement
महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे
Advertisement
महिलाओं और युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो मई महीने से राज्य की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपए भेजे जाएंगे. इसके साथ ही राज्य के बेरोजगार युवाओं के खातों में भी 3,000 रुपए प्रति माह जमा कराए जाएंगे. शाह ने यह भी घोषणा की कि हर गर्भवती महिला को बच्चे की देखभाल और पोषण के लिए 21,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
किसानों की स्थिति पर सवाल
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लहसुन किसानों के साथ राज्य सरकार ने धोखा किया है. देश के अन्य हिस्सों में लहसुन 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन बांग्लादेश के रास्ते आ रहे नकली चीनी लहसुन की वजह से बंगाल के किसानों को अपनी उपज सिर्फ 12 रुपए प्रति किलो के भाव पर बेचनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर चीनी लहसुन की एंट्री बंद की जाएगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाएगा.
बुनियादी ढांचे पर वादा
अमित शाह ने तेहट्टा की स्थानीय समस्याओं को भी उठाया और कहा कि जलंगी नदी पर पुल बनाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को लंबे समय से अधूरा छोड़ रखा है. शाह ने वादा किया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद दो साल के भीतर जलंगी नदी पर पुल निर्माण का काम पूरा कर दिया जाएगा.
Advertisement
टीएमसी पर सिंडिकेट राज का आरोप
जनसभा के दौरान अमित शाह ने टीएमसी पर 'सिंडिकेट राज' चलाने का आरोप लगाया और कहा कि 5 तारीख को बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य में टीएमसी के सभी सिंडिकेट खत्म कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगी और टीएमसी के गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि अंत में अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में विकास बाधित हुआ है, जबकि भाजपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और जनता को भ्रष्टाचार व सिंडिकेट राज से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इस बार परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक वोट देगी.