Advertisement

Loading Ad...

बंगाल चुनाव में खूनी संग्राम! BJP पोलिंग एजेंट का बड़ा आरोप, बोले- TMC के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से हमला किया

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में नदिया के चापड़ा सहित कई दूसरे इलाकों में हिंसा और पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की घटनाओं ने चुनावी सुरक्षा और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Image Source: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं. नादिया जिले के चापड़ा में बूथ नंबर 53 पर एक पोलिंग एजेंट के साथ कथित तौर पर बर्बर मारपीट की घटना ने चुनावी माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर जानलेवा हमला

पीड़ित मोशरफ मीर, जो भाजपा के पोलिंग एजेंट हैं, ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:40 बजे हुई, जब वे अपनी ड्यूटी निभाने के लिए मतदान केंद्र जा रहे थे. उन्होंने आईएएनएस से कहा, "हम चाहते थे कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो ताकि लोग शांति से वोट डाल सकें. लेकिन कुछ तृणमूल के लोग जान अली मोल्ला के घर में छिपे हुए थे. अचानक 15-20 लोग वहां से निकले और उनके पास बांस के डंडे, लोहे की रॉड और हथियार थे. उन्होंने मेरे सिर पर रॉड से हमला किया. मैं गिर गया, लेकिन वे लगातार मारते रहे. वहां चार आईएसएफ एजेंट भी मौजूद थे, उन्हें भी पीटा गया. हमला करने के बाद वे लोग मौके से भाग गए”.

Loading Ad...

TMC कार्यकर्ताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

Loading Ad...

इस घटना के बाद नादिया सहित कई जिलों में चुनावी हिंसा की खबरें सामने आने लगी हैं. खासकर दक्षिण 24 परगना जिला अशांति का केंद्र बनता नजर आ रहा है. भांगर विधानसभा क्षेत्र के सैहाटी इलाके में तनाव उस समय बढ़ गया, जब ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के विधायक और उम्मीदवार मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उन्हें देखकर नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई, जब सिद्दीकी और उनके समर्थकों ने विरोध जताया. सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि सुबह से मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन बाद में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की.

बसंती में बीजेपी उम्मीदवार पर हमला और तोड़फोड़

Loading Ad...

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों को मौके पर पहुंचना पड़ा. उन्होंने दोनों पक्षों को अलग कर हालात को काबू में किया. दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में भी हिंसा की घटना सामने आई. यहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर कथित रूप से तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की. यह घटना बूथ नंबर 76 के पास हुई, जब सरदार निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. बताया गया कि उनके सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने की भी कोशिश की गई. आरोप है कि केंद्रीय बल मौजूद होने के बावजूद उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया, जिसके बाद इलाके में तनाव बना हुआ है.

TMC कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने किया भारी विरोध

यह भी पढ़ें

उत्तर 24 परगना जिले के सासन इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्थानीय ग्रामीणों और एआईएसएफ समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनका विरोध किया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...