Advertisement
बंगाल चुनाव- वोटिंग के बीच EVM से छेड़छाड़, BJP के चुनाव चिन्ह पर चिपकाया टेप, TMC पर लगा धांधली का बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान EVM पर BJP के चुनाव चिन्ह को टेप से ढकने की घटना ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है, जहां TMC पर सीधे तौर पर चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लग रहे हैं.
Advertisement
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम (EVM) से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी के विकल्प वाली बटन को ब्लॉक किया गया, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से वंचित हो गए. भाजपा ने चुनाव आयोग से घटना पर संज्ञान लेने की अपील की है.
मतदान केंद्र पर EVM बटन ब्लॉक करने का आरोप
भाजपा की आईटी (IT) सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कई वीडियो शेयर किए. इन वीडियो में भाजपा के चिन्ह के सामने की बटन को ब्लॉक किया गया था. वीडियो बना रहे व्यक्ति चुनाव कर्मचारियों से शिकायत करते हुए नजर आए. उन्होंने दावा किया फाल्टा के हरिणडांगा हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र के कमरा नंबर दो और बूथ-189 पर मतदान प्रभावित हुआ है. इसके साथ ही कई अन्य बूथ भी हैं.
Advertisement
बीजेपी के चुनावी बटन पर लगाया टेप
Advertisement
अमित मालवीय ने पोस्ट में लिखा, "ममता बनर्जी इसी चीज का बचाव कर रही थीं, जब उन्होंने जहांगीर खान के लिए आवाज उठाई थी. कई पोलिंग बूथों पर भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से प्रभावी रूप से वंचित हो गए हैं”.
फाल्टा के बूथों पर दोबारा चुनाव की मांग
Advertisement
भाजपा नेता ने आगे लिखा, "यही तथाकथित 'डायमंड हार्बर मॉडल' है. वही तरीका, जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट हासिल करने में मदद की थी. हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल दोबारा चुनाव कराने की मांग करते हैं, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं”.
फाल्टा सीट पर देबांशु बनाम जहांगीर खान
यह भी पढ़ें
बता दें कि डायमंड हार्बर की फाल्टा विधानसभा सीट से भाजपा ने देबांशु पांडा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं. जहांगीर खान पिछले दिनों चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आए. अजय पाल शर्मा ने जहांगीर के परिवारों को सख्त लहजे में कानून का पालन करने को कहा था. अधिकारी ने कहा, "वे (टीएमसी उम्मीदवार) अपने व्यवहार में सुधार करें, नहीं तो बाद में परिणाम भुगतने होंगे”. इसके बाद टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे डरने वाले नहीं हैं.