Advertisement

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने नामीबिया को 93 रन से रौंदा, ग्रुप-ए में नंबर 1 पर पहुंची टीम इंडिया

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए. भारत ने 25 के स्कोर तक संजू सैमसन (22) का विकेट खो दिया था. यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से रौंदा. इसी के साथ टीम इंडिया ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है. 

नामीबिया को 93 रन से रौंदकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंचा भारत

भारत (+3.050 नेट रन रेट) लगातार दूसरी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान (+0.932) शुरुआती दोनों मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है. इस ग्रुप में नीदरलैंड (+0.356), यूएसए (-1.525) और नामीबिया (-2.884) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया था.

भारत ने खड़ा किया 209 रन का मजबूत स्कोर

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए. भारत ने 25 के स्कोर तक संजू सैमसन (22) का विकेट खो दिया था. यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया.

ईशान ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि तिलक 21 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 124 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी. यहां से हार्दिक पंड्या ने शिवम दुबे के साथ 39 गेंदों में 81 रन जुटाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया.

हार्दिक 28 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से गेरहार्ड इरासमस ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले. बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

116 रन पर सिमटी नामीबिया

इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में 116 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए लॉरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन की पारी खेली. जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने 13 रन और गेरहार्ड इरासमस ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 7 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं. एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने निकाले.

Advertisement

Advertisement

LIVE
अधिक →