India Vs Pak T20 World Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी भारतीय टीम? कप्तान हरमनप्रीत का हैरान करने वाला जवाब
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. कप्तान हरमनप्रीत ने कहा है कि वे इस मुकाबले को अन्य मुकाबलों की तरह ही देख रही हैं.
Follow Us:
India Vs Pakistan T20 World Cup Match: विमेंस T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच आज शाम 7 बजे मैच होगा. इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले एक सवाल जो हर क्रिकेट फैंस के दिमाग में दौड़ रहा है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी. महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर क्लियर कट जवाब दे दिया.
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक को लेकर जो जवाब दिया वो वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा वे यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. कप्तान हरमनप्रीत ने कहा,
‘मुझे लगता है हम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करेंगे. क्रिकेट के अलावा हम किसी अन्य विषय पर बात नहीं करेंगे. मैं भी क्रिकेट के अलावा किसी दूसरे विषय के बारे में नहीं सोच रही हूं.’
कप्तान हरमनप्रीत ने ये भी कहा कि पहले दिन से उनका सपना क्रिकेट खेलना ही रहा है और वे उसी बारे में बात करती हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच को वे अन्य मुकाबलों की तरह ही देख रही हैं.
हैंडशेक पर इतना बवाल क्यों मचा है?
दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई गई थी. पिछले साल मेंस एशिया कप 2025 से ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाक टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद पाकिस्तानी महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी इसे जारी रखा.
भारतीय बेटियों की जीत के लिए गंगा पूजन और आरती
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ मांगी जा रही है. फैंस ने उम्मीद जताई है कि इस मुकाबले में भारत की बेटियां दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज करेंगी.
प्रयागराज में भारतीय टीम की जीत के लिए गंगा-पूजन और आरती की गई. इस दौरान फैंस ने गंगा में उतरे और उनके हाथों में भारतीय टीम की खिलाड़ियों के पोस्ट नजर आए. क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महामुकाबले में हरमनप्रीत कौर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगी. वहीं, एक अन्य फैन ने कहा कि इस मुकाबले में टॉस काफी अहम होगा, जो भारतीय टीम को जीतना चाहिए.
हरमनप्रीत की अगुवाई में टीम का शानदार प्रदर्शन
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 13 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं. वहीं, सिर्फ 3 मुकाबलों में पाकिस्तान को जीत नसीब हो सकी है. दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां हरमनप्रीत की सेना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था.
यह भी पढ़ें- महिला T20 विश्व कप: Pak के खिलाफ जंग को तैयार टीम इंडिया, जेमिमा रोड्रिग्स बोली- किसी से भी हारो, पाकिस्तान से नहीं
यह भी पढ़ें
रविवार को भी भारत अपने इस दबदबे को पाकिस्तान के खिलाफ कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. भारतीय टीम को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना,शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ की जोड़ी पाकिस्तान की बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकती है.