जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ind vs SL :श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर, इस खिलाडी को मिला मौका

15 अगस्त से होगा भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज़. उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर न होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है उनकी जगह टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका दिया गया है.

Author
03 Aug 2026
( Updated: 03 Aug 2026
11:50 AM )
Ind vs SL :श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर, इस खिलाडी को मिला मौका
Image Credit: IANS
Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर न होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि बुमराह अपने बाएं घुटने की इंजरी से समय रहते रिकवर नहीं हो सके हैं और इसी कारण वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. बुमराह को यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी. बुमराह का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

बुमराह की जगह आकिब नबी को पहली बार मिली टीम में जगह

बुमराह के स्थान पर घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को बुमराह की स्थान पर टीम में मौका मिला है. नबी ने जम्मू-कश्मीर को इस बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 60 विकेट अपने नाम किए थे. पिछले दो रणजी सीरीज में नबी 104 विकेट निकाल चुके हैं. वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा भी रहे थे, जहां उन्होंने दो मुकाबलों में 6 विकेट झटके थे. नबी के पास इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी काबिलियत को साबित करने का यह सुनहरा मौका होगा.

Advertisement

आकिब अब तक खेले 43 फर्स्ट क्लास मैचों में 18 की औसत से 162 विकेट चटका चुके हैं और उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 16 बार किया है. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में आकिब 36 मुकाबलों में 27 की एवरेज से 56 विकेट निकाल चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आकिब को भारतीय टेस्ट टीम में जगह देने की मांग लंबे समय से उठ रही थी.

15 अगस्त से होगा भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज़

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है. पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 23 अगस्त से होना है, जो कोलंबो में खेला जाना है. सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होनी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें