IND Vs PAK: न मिलाया हाथ, न की बात… भारत-पाक मुकाबले में ’नो हैंड शेक', सूर्यकुमार यादव ने सलमान को किया इग्नोर

टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई 'नो हैंड शेक' नीति को जारी रखा और सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया.

Author
15 Feb 2026
( Updated: 15 Feb 2026
07:23 PM )
IND Vs PAK: न मिलाया हाथ, न की बात… भारत-पाक मुकाबले में ’नो हैंड शेक', सूर्यकुमार यादव ने सलमान को किया इग्नोर

IND Vs PAK: ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर हर कोई उत्साहित है. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले तनाव भी हाई लेवल पर रहा. 

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई 'नो हैंड शेक' नीति को जारी रखा और सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा? 

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे. हमने पिछले दो गेम डिफेंड करते हुए जीते हैं इसलिए हम इसे बदलना नहीं चाहते. यह एक मौका है. यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. कोई भी टीम किसी भी दिन मैच जीत सकती है. अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है.’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप 2025 में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं. फाइनल सहित तीन बार दोनों आमने-सामने हुईं और तीनों ही बार दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस के समय हैंडशेक नहीं हुआ, साथ ही मैच के बाद खिलाड़ियों ने भी हाथ नहीं मिलाया. यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनजर लिया गया था. 

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर महामुकाबला- काशी से पटना तक गूंजा ‘विजयी भव’, टीम इंडिया की जीत के लिए शिवालयों में महायज्ञ!

फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था. भारत ने तीनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर 'ऑपरेशन वॉइट बॉल' चलाया और तीनों ही मैचों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. 

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आई हैं. भारत ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 ही मैच जीत सका है. 

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

यह भी पढ़ें

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें