जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड, कुमार संगाकारा ने एक मैच में किए 5 शिकार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं, लेकिन विकेटकीपिंग में एक खास रिकॉर्ड ऐसा है जो आज तक अनोखा बना हुआ है. यह रिकॉर्ड है एक ही मैच में बतौर विकेटकीपर 5 शिकार करने का और यह कारनामा सिर्फ एक खिलाड़ी ने किया है.

Author
01 Apr 2026
( Updated: 01 Apr 2026
08:37 PM )
IPL इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड, कुमार संगाकारा  ने एक मैच में किए 5 शिकार
Image Credits: IANS
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सीजन में अब तक सिर्फ एक ही विकेटकीपर के नाम मैच में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है. आइए, इस खिलाड़ी और मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कुमार संगकारा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

कुमार संगाकारा के नाम आईपीएल मैच में बतौर विकेटकीपर 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने यह कारनामा 14 अप्रैल 2011 को बतौर कप्तान डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था.

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2011 के 11वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए.

Advertisement

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली. उनके अलावा सनी सोहेल ने 38 रन और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. जेपी ड्यूमिनी ने 22 रन बनाए. विपक्षी खेमे से जहीर खान ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इसके जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी. इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 71 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 25 रन और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

संगकारा की विकेटकीपिंग का जलवा

Advertisement

इस बीच कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7), जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया. संगकारा की बेहतरीन विकेटकीपिंग के दम पर चार्जर्स ने मुकाबला 33 रन से अपने नाम किया. डेक्कन चार्जर्स की तरफ से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट निकाले. ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें