जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IND vs AFG: जब भारत-अफगानिस्तान के मैच में बरसे 200 से ज्यादा रन, इन 3 मुकाबलों में जमकर बरसे थे रन

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबलों के दौरान पारी में 4 बार '200 या उससे ज्यादा रनों' का आंकड़ा छुआ गया.

Author
12 Sep 2026
( Updated: 12 Sep 2026
07:24 PM )
IND vs AFG: जब भारत-अफगानिस्तान के मैच में बरसे 200 से ज्यादा रन, इन 3 मुकाबलों में जमकर बरसे थे रन
Image Credit: IANS
Advertisement

भारत और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों के बीच साल 2010 से अब तक कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबलों के दौरान पारी में 4 बार '200 या उससे ज्यादा रनों' का आंकड़ा छुआ गया. तीन मौकों पर यह कारनामा भारतीय टीम ने किया, जबकि एक मैच में दोनों ही टीमों ने 200 रन के आंकड़े को छुआ. आइए, इन तीन मुकाबलों के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

2021 टी20 वर्ल्ड कप: रोहित-राहुल ने मचाई तबाही

3 नवंबर 2021: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे पहली बार '200 रनों का आंकड़ा' छुआ था. अबू धाबी में रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की थी. राहुल 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित ने 47 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 74 रन जड़े.

Ind Vs Afg : T20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी खास नजरें, लिस्ट में बुमराह-सैमसन समेत कई बड़े नाम शामिल

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. करीम जनत ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 35 रन की पारी खेली. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया ने मैच 66 रन से जीता.

2022 एशिया कप में कोहली ने लगाया था विराट शतक

8 सितंबर 2022: भारत ने दुबई में खेले गए एशिया कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए. इस पारी में विराट कोहली ने नाबाद 122 रन की पारी खेली. इसके जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी. इस टीम से इब्राहिम जादरान ने नाबाद 64 रन जड़े. भारतीय खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने मैच 101 रन से जीता.

Advertisement

तीनों मुकाबलों में दिखा टीम इंडिया का दबदबा

17 जनवरी 2024: अफगान टीम जनवरी में भारत दौरे पर थी. बेंगलुरु में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 121) की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर इतने ही रन बनाए.

मामला सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें भारत ने 16 रन बनाए, लेकिन अफगान टीम ने भी इतने ही रन बनाकर मुकाबले को दूसरे सुपर ओवर तक पहुंचा दिया. इसके बाद भारत ने दूसरे सुपर ओवर में 11 रन बनाए और अफगानिस्तान को सिर्फ 1 रन पर रोककर रोमांचक मैच अपने नाम किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें