धर्म ज्ञान
13 Jun, 2026
02:54 PM
CM योगी ने किए काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, मोदी सरकार के 12 साल होने पर महादेव के दरबार में झुकाया शीश
मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार पूजन किया तथा देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया. भक्तों ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी तो सीएम ने उनका अभिवादन किया.