यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और RSS ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सुल्तानपुर की समन्वय बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और सरकारी निकायों में प्रतिनिधित्व की कमी का मुद्दा उठा. सूत्रों के मुताबिक, संघ ने फिलहाल मतभेदों के बजाय चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर ध्यान देने का संदेश दिया है.
-
राज्य09 Oct, 202610:10 AMUP चुनाव से पहले BJP-RSS का मास्टर प्लान... 80 हजार बैठकों के जरिए 42-43 बिरादरियों तक पहुंचने की तैयारी, जानें पूरी रणनीति
-
राज्य08 Oct, 202607:03 PM'सपा प्रमुख नहीं करेंगे रामलला के दर्शन, वोट बैंक खिसकने का है डर’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर केशव मौर्य का पलटवार
केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या पहुंचने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करना अखिलेश की राम भक्ति पर सवाल खड़े करता है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की जनता, प्रदेश के राम भक्त सब देख रहे हैं कि जो अयोध्या जाकर राम लला के मंदिर में नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब उनकी राम भक्ति संदेह के घेरे में है. क्योंकि देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करते हैं.
-
राज्य08 Oct, 202606:36 PMअखिलेश के अयोध्या दौरे पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हमला, बोले- सपा को सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं
ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं. ऐसे में वे राम मंदिर कैसे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सपा अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं करना चाहती, इस डर से अखिलेश राम मंदिर नहीं जा रहे हैं. उनके मुताबिक, सपा के लिए यह पूरा मामला वोट पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ है.
-
राज्य06 Oct, 202603:20 PMअसेंबली से AI तक: 'नए उत्तर प्रदेश' की दिख रही नई उड़ान , CM योगी बोले-तकनीक का निर्माता बन रहा UP
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज साढ़े 9 वर्ष के भीतर देश के करीब 60 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट के उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी है. जेवर में 3,706 करोड़ रुपये की HCL-Foxconn चिप इकाई बन रही है, 644 मेगावाट के डेटा सेंटर प्रस्ताव आ चुके हैं और प्रदेश में 24,000 से अधिक स्टार्टअप व8 यूनिकॉर्न हैं. यानी यात्रा मोबाइल से मॉड्यूल और मॉड्यूल से माइक्रोचिप तक पहुंच रही है.
-
राज्य27 Sep, 202611:39 AM‘कांग्रेस-सपा जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषी’, CM योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस, सपा, राजद और अन्य विपक्षी दलों को निशाने पर रखते हुए कहा कि एसआईआर को लेकर भ्रम पैदा कर हाय-तौबा मचाई जा रही है. चुनाव आयोग की ओर से पूरी स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद भी सवाल उठाए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने की यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को कमजोर करती है.
-
Advertisement
-
न्यूज27 Sep, 202607:59 AMशहबाज के भाषण के बाद जयशंकर का पलटवार, UN में पाकिस्तान को दिया आतंकवाद पर 'करारा' संदेश; जानें क्या कहा
UNGA में एस. जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति दोहराई. उन्होंने कहा कि जो देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, वे इसे सामान्य गतिविधि बताकर या इसके परिणामों से बचने के तर्क देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते.
-
राज्य23 Sep, 202608:07 PMCM योगी ने 2 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई
गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के दो परिवारों से मिले, इनमें से एक परिवार के सदस्य, औरंगाबाद गांव के आदित्य प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.
-
राज्य23 Sep, 202605:30 PM'जो कृष्ण का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता,' डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर जोरदार निशाना
ब्रजेश पाठक ने सपा पर अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “सपा गुंडों और अपराधियों की पक्षधर पार्टी है. आज यूपी की सभी जेलों में खुशी मनाई जा रही है. अपराधी, गुंडे और माफिया उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अखिलेश यादव सत्ता में आएंगे तो गुंडे बाहर आ जाएंगे.
-
राज्य23 Sep, 202603:09 PMमायावती ने लिया बड़ा फैसला, ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक, चुनावी तैयारियों का दिया निर्देश
बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में उनके भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई.
-
न्यूज23 Sep, 202612:21 PMमेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर, UDP के 8 विधायक BJP में शामिल
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये सभी विधायक एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी यूडीपी से जुड़े थे लेकिन पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति को देखते हुए वे प्रभावित हुए हैं.
-
राज्य21 Sep, 202611:52 AMक्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर शमी! RLD चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की तस्वीर आई सामने, अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी की मुलाकात के बाद उनके 2027 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी शमी के चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
-
राज्य19 Sep, 202609:47 AMBJP विधायक अदिति सिंह के पाला बदलने की चर्चा पर लगा ब्रेक? CM योगी से मुलाकात के बाद सामने आई मुस्कुराती तस्वीर
यूपी चुनाव से पहले अदिति सिंह के कांग्रेस में लौटने की अटकलें तेज थीं. अब CM योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात और सामने आई तस्वीर ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है.
-
राज्य15 Sep, 202612:55 PMशिवपाल के हाथों से लिया लोहिया ट्रस्ट, सियासत तेज; ओपी राजभर बोले- अखिलेश को चाचा पर भरोसा नहीं
योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने शिवपाल के पुराने राजनीतिक रुख का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को शिवपाल यादव जी पर भरोसा नहीं है. इससे पहले शिवपाल यादव अखिलेश यादव को छोड़कर चले गए थे. उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बना ली थी.