दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के आरोपों पर सवाल उठाते हुए 2014 और 2017 के चुनावों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के समय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने प्रदेश की 80 में से 73 सीटें जीती थीं.
-
राज्य16 Oct, 202603:14 PM'क्या अखिलेश यादव खुद वोट चोरी कराकर BJP को जिता रहे थे?'… दयाशंकर सिंह का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
-
राज्य16 Oct, 202603:05 PM‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना
ओम प्रकाश राजभर ने राज्यसभा चुनाव का हवाला देते हुए अखिलेश यादव पर परिवार और धनवानों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा ने नाई, गोंड, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, चौहान, यादव और पटेल समेत कई वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया.
-
राज्य16 Oct, 202602:50 PMयोगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित
विभागीय विवरण के अनुसार, वर्ष 2026-27 में 1,57,127 नए बच्चों का प्रवेश दर्ज किया गया है. इस बढ़ती भागीदारी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2027-28 में लगभग 1,70,000 नए प्रवेश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसके लिए ₹85 करोड़ की वित्तीय आवश्यकता का आकलन किया गया है.
-
राज्य16 Oct, 202601:57 PMमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल
योगी सरकार ने इस योजना के माध्यम से गरीब कन्याओं के विवाह में आने वाली आर्थिक अड़चनों को जड़ से समाप्त किया है. योजना के अंतर्गत नवदंपति को गृहस्थी स्थापित करने के लिए आवश्यक उपहार, वधू के बैंक खाते में सीधी आर्थिक सहायता तथा भव्य आयोजन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है.
-
टेक्नोलॉजी16 Oct, 202601:51 PMWhatsApp का नया फीचर लॉन्च! अब चैट पर लगा सकेंगे पाबंदी, तय समय पर ही आएंगे नोटिफिकेशन
WhatsApp MSG Scheduled Times: अगर आप बार-बार आने वाले मैसेज से परेशान रहते हैं या काम के दौरान फोन की घंटी आपका ध्यान भटकाती है, तो यह फीचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि एक बार शेड्यूल सेट करने के बाद WhatsApp अपने आप चैट को म्यूट या छिपा सकता है.
-
Advertisement
-
राज्य16 Oct, 202601:50 PMत्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर
त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग प्रदेशभर में विशेष अभियान चला रहा है. इसके तहत रामलीला स्थलों, दशहरा मेलों, शोभायात्राओं और विसर्जन यात्राओं के मार्गों के आसपास ढीले अथवा झूलते बिजली तारों और झुके हुए विद्युत पोलों को चिन्हित कर समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं.
-
राज्य16 Oct, 202601:40 PMमुख्यमंत्री योगी ने विधि विधान से किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन, निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
CM योगी ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया. मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन घाटों का जायजा लेते हुए मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति देखी.
-
न्यूज16 Oct, 202601:34 PMCJP के तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कारोबारियों को झटका! जानें कोर्ट ने क्या कहा
दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कारोबारियों ने त्योहारों के सीजन में रोजाना 200-250 करोड़ रुपये तक के संभावित नुकसान की आशंका जताई थी. अदालत ने सभी पक्षों से समझदारी बरतने की उम्मीद जताई.
-
राज्य16 Oct, 202601:27 PMअतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी मुकेश ‘फौजी’ गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर भेजे गए 5 आरोपी
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुकेश 'फौजी' को पुलिस ने भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है. मुकेश ‘फौजी’ की तलाश के दौरान पुलिस टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी की, जिनमें उसके रिश्तेदारों के घर भी शामिल थे.
-
न्यूज16 Oct, 202612:54 PMध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! गुरुग्राम वाले घर के गेट पर चिपकाया गया कोर्ट का समन, जानें पूरा मामला
यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने नया समन जारी किया है, जिसे गुरुग्राम स्थित उनके घर के गेट पर चिपकाया गया. बीजेपी आईटी सेल से जुड़े विकास पांडे ने उन पर वीडियो के जरिए झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने का आरोप लगाया है.
-
न्यूज16 Oct, 202612:45 PM'हम किसी से डरते नहीं...', एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब, मुकेश अंबानी ने कर दिया बड़ा चैलेंज!
Mukesh Ambani: रिलायंस कंपनी ने कहा कि Jio समेत सभी ऑपरेटरों को भारत के कानूनों और रेगुलेटरी नियमों का पालन करना होगा. रिलायंस के मुताबिक, उसकी सैटेलाइट सेवाएं जरूरी मंजूरियों का इंतजार कर रही हैं और भारतीय व विदेशी कंपनियों के लिए एक जैसी प्रक्रिया होनी चाहिए. कंपनी ने कहा कि वह कॉम्पिटिशन से कभी नहीं घबराई और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के मौके के तौर पर देखती है.
-
ग्राउंड रिपोर्ट16 Oct, 202612:29 PMप्रोटेस्ट से पहले Modi को गाली, Live कैमरे पर मिले 500 रुपए,ऑटो वाले ने Dipke और Rahul को जमकर धोया!
प्रोटेस्ट से पहले Modi को गाली, Live कैमरे पर मिले 500 रुपए, ऑटो वाले ने Dipke और Rahul को जमकर धोया!
-
ग्राउंड रिपोर्ट16 Oct, 202612:27 PMयूपी के युवाओं से महिलाओं तक… योगी सरकार पर जनता ने क्या कहा? | Ground Report
सनातन, पूजा-पाठ, त्योहारों की आजादी, महिला सुरक्षा और किसानों की सुविधाएं… यूपी की ग्राउंड रिपोर्ट में लोगों ने योगी सरकार को लेकर अपनी राय रखी। जानिए, जनता सरकार के कामकाज से कितनी संतुष्ट है।