Bihar Chunav Mahagatbandhan Seat Sharing: बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग-लगभग हो गई है. कहा जा रहा है कि तेजस्वी-लालू के दिल्ली से लौटने के बाद बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया है. इस डील के तहत कांग्रेस को उसके दावे से कम सीटें दी गईं हैं. वहीं मुकेश सहनी के साथ भी खेला हो गया है. तमाम वामपंथी दलों को साझा तौर पर कुल 31 सीटें दी गई हैं. हालांकि कुछ सीटों पर तमाम पार्टियों के दावों के कारण इसका ऐलान नहीं हो पाया है.
-
विधानसभा चुनाव14 Oct, 202509:51 AMसीट VIP की, उम्मीदवार RJD-कांग्रेस का...बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग डन! जानें किसे क्या मिला
-
विधानसभा चुनाव13 Oct, 202509:01 PMBJP की सहयोगी सुभासपा ने खोला मोर्चा, राजभर का बिहार चुनाव में उतरने का फैसला, 53 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
यूपी में बीजेपी की सहयोगी भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बिहार में बगावती सुर अपना लिया है. पार्टी ने बिहार में NDA की सीट शेयरिंग में सीटें ना मिलने का ठीकरा बिहार बीजेपी पर फोड़ते हुए अपने बल पर चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है. सुभासपा ने 53 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है.
-
विधानसभा चुनाव11 Oct, 202507:28 PMबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में JDU सबसे आगे, आ गई संभावित कैंडिडेट्स की लिस्ट!
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है. एनडीए-महागठबंधन के अधिकतर नेता कई दिनों से राजधानी दिल्ली में डटे हुए हैं और बैठकें कर रहे हैं. इसी बीच जेडीयू के संभावित उम्मीदवारों की सूची और उनके नाम सामने आ गए हैं.
-
विधानसभा चुनाव11 Oct, 202505:39 PMबिहार चुनाव के लिए चिराग ने तय किए अपने कैंडिडेट्स के नाम! NDA में सीट शेयरिंग के फौरन बाद लिस्ट जारी कर देगी LJPR
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर NDA में माथा पच्ची जारी है. दिल्ली में बिहार के तमाम नेता डेरा डाले हुए हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि लोजपा रामविलास ने अपने पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची तैयार भी कर ली है. गठबंधन जैसे ही सीट बंटवारे का ऐलान करेगा, ठीक वैसे ही चिराग भी अपनी लिस्ट जारी कर देंगे.
-
विधानसभा चुनाव11 Oct, 202512:40 PMबिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, किया ऐलान, BJP में पावर स्टार के रोल को लेकर लगने लगीं अटकलें
भोजपुरी सिनमा के पावर स्टार पवन सिंह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने ये ऐलान कर हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने चुनाव ना लड़ने की वजह भी बताई है और बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैं पार्टी में शामिल नहीं हुआ था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा. इसके बाद उनको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
-
Advertisement
-
विधानसभा चुनाव09 Oct, 202504:03 PMबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज की पहली लिस्ट जारी, टिकट बंटवारे में पैसे के खेल का आरोप, शुरू हुआ हंगामा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें अधिवक्ता वाईवी गिरी और भोजपुरी गायक-अभिनेता रितेश पांडेय जैसे बड़े नाम शामिल हैं. सूची जारी होने के बाद कुछ नेताओं ने टिकट वितरण में पैसों और राजनीतिक दबाव के आरोप लगाए.
-
विधानसभा चुनाव09 Oct, 202501:58 PMबिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, भभुआ सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने दिया इस्तीफा
भभुआ से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मार्च 2024 में वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. भरत बिंद ने कहा कि यह फैसला जनता की बेहतर सेवा और विकास की राजनीति के लिए लिया गया है.
-
विधानसभा चुनाव09 Oct, 202510:31 AMबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में EC, प्रचार में AI के गलत इस्तेमाल पर सख्त चेतावनी, निजी टिप्पणी पर भी होगी कार्रवाई
बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही 6 अक्टूबर से चुनावी प्रदेशों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. इसी के तहत चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण प्रेस नोट जारी किया है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित गलत और भ्रामक वीडियो का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है.
-
विधानसभा चुनाव08 Oct, 202511:20 AMनीतीश कुमार की रणनीति, मुफ्त योजनाओं की बहार… बिहार विधानसभा चुनाव में निर्णायक साबित होंगे ये 4 बड़े फैक्टर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार का यह आखिरी बड़ा मुकाबला है, जहां उनके महिलाओं और अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) में लोकप्रियता का असर एनडीए के लिए निर्णायक होगा, जबकि सत्ता विरोधी रुझान, भ्रष्टाचार के आरोप और विपक्षी चुनौतियां उनके सामने हैं.
-
विधानसभा चुनाव07 Oct, 202503:32 PMबिहार के जिन 18 जिलों में पहले चरण में होंगे चुनाव वहां पिछली बार किसका पलड़ा था भारी, किसने मारी थी बाजी, जानें
Bihar Chunav: "Mother Of All Elections", बिहार की चुनावी रणभेरी बज चुकी है. दो चरणों में सभी 243 सीटों पर चुनाव करा लिए जाएंगे. पहले फेज में जिन 18 जिलों की 121 सीटों पर चुनाव होंगे वहां तगड़ा मुकाबला होने वाला है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इन सभी सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहा था और कौन मोमेंटम बनाने में कामयाब रहा था.
-
विधानसभा चुनाव06 Oct, 202506:37 PMबिहार में दो चरणों में होगी वोटिंग, जानें आपके इलाके में कब पड़ेंगे वोट, देखिए पूरी लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. राज्य में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक पूरी चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न करा लिए जाएंगे. ऐसे में ये जान लीजिए कि आपके इलाके में किस चरण में और किस तारीख को चुनाव होंगे.
-
विधानसभा चुनाव06 Oct, 202504:03 PMबिहार में बजा चुनावी बिगुल, 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
Bihar Chunav 2025 Date:बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बीते दिन आयोग ने पटना में अपने बिहार दौरे के दौरान विभिन्न स्तर पर की गई समीक्षा बैठक की जानकारी दी थी और कहा था कि जो भी नए नियम, तरीके, प्रोटोकॉल लागू बिहार में चुनाव के दौरान लागू होंगे उसे पूरे देश में लागू किया जाएगा.
-
विधानसभा चुनाव06 Oct, 202510:30 AMचुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, दो चरणों में हो सकता है मतदान
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस प्रेस कांफ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखों और शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा होगी. उम्मीद जताई जा रही हैं कि बिहार में दो चरणों में मतदान हो सकता है.