बुखार के समय सबसे जरूरी बात ये है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। बुखार आने पर शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे पानी की कमी हो सकती है। इसलिए बार-बार पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी, ओआरएस, सूप, छाछ और दूसरे तरल पदार्थ भी फायदेमंद होते हैं। खाने में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे खिचड़ी और दलिया आदि लेना अच्छा माना जाता है।
-
लाइफस्टाइल05 Aug, 202610:49 AMबुखार में नहाना सही या गलत? कंफ्यूजन करें दूर और जानें नहाते समय किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
-
लाइफस्टाइल30 Jul, 202608:50 AMमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से तोड़िए रिश्ता! त्वचा की रंगत और बालों की चमक वापस पाना चाहते हैं तो अपनाएं बादाम का तेल
बादाम के तेल में विटामिन ई, हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये त्वचा की नमी बनाए रखने, बालों को मुलायम बनाने और बाहरी नुकसान से बचाने में मदद करता है। बादाम के तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करने से बालों को नमी मिलती है और वे पहले से ज्यादा मुलायम महसूस होते हैं। कुछ लोग बादाम के तेल को जैतून के तेल के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं। इससे बालों की देखभाल बेहतर तरीके से होती है। हालांकि अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों, तो पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
-
लाइफस्टाइल26 Jul, 202609:15 AMबरसात के मौसम में सेहत का रखें ध्यान, 'हल्का भोजन' खाएं और पेट को रखें दुरुस्त
हल्का भोजन शरीर को आवश्यक पोषण देने के साथ-साथ सुस्ती और भारीपन से भी बचाता है। मौसम में बदलाव के दौरान या रात के समय हल्का भोजन करने से नींद बेहतर आती है और वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है। आधुनिक विज्ञान के अनुसार भी कमजोर पाचन की स्थिति में हल्का भोजन मेटाबॉलिज्म के लिए भी बेहतर होता है।
-
लाइफस्टाइल25 Jul, 202607:15 AMसर्वांगासन के फायदे: शरीर, मन और रक्त संचार के लिए क्यों माना जाता है खास?
आयुष मंत्रालय के अनुसार सर्वांगासन (शोल्डर स्टैंड पोज) एक संपूर्ण योगासन है, जो शरीर का संतुलन, लचीलापन और आंतरिक अंगों के कार्य सुधारने में मदद करता है. इसे 'आसनों की रानी' भी कहा जाता है. साथ ही, यह आसन विशुद्धि चक्र को सक्रिय और संतुलित करने में सहायक होता है.
-
लाइफस्टाइल20 Jul, 202601:53 PMये आदत अपनाएंगे तो नहीं होंगे जल्दी बूढ़े! रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विशेषज्ञों का मानना है कि सांस्कृतिक गतिविधियां केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये लोगों के मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकती हैं। थिएटर, संगीत कार्यक्रम, कला प्रदर्शनियों या अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने से लोगों के सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं, अकेलापन कम हो सकता है और मानसिक तनाव घट सकता है। ये सभी चीजें शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।
-
Advertisement
-
Being Ghumakkad13 Jul, 202602:25 PMअजीबोगरीब ट्रैफिक नियमों को सुनकर हैरान हो जाएंगे आप | इन देशों में गाड़ी चलाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां
अगर आपको गाड़ी चलाते समय कुछ न कुछ खाने की आदत है तो इस देश में आपको ये आदत भारी पड़ सकती है। खूबसूरत देश साइप्रस में रोड सेफ्टी के नियम बहुत ही सख्त हैं। यहाँ के ड्राइविंग रूल्स के मुताबिक़ गाड़ी चलाते समय आपका पूरा का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ ड्राइविंग पर ही होना चाहिए। इसीलिए ड्राइविंग करते समय कुछ भी खाना पीना यहाँ मना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको फाइन भरना पड़ सकता है।
-
लाइफस्टाइल10 Jul, 202607:41 PMबारिश के मौसम में पैरों से आती है बदबू? जानें इससे बचने के आसान उपाय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पैरों से आने वाली बदबू पसीने में पनपने वाले बैक्टीरिया की होती है। मॉनसून के दौरान कुछ गलतियों की वजह से हम इसका शिकार हो जाते हैं। जैसे गीले जूते-मोजे देर तक पहनना या ज्यादा नमी वाली जगह पर रहना, इन कारणों से न सिर्फ बदबू आती है बल्कि इससे असहनीय खुजली, त्वचा पर लालिमा, यहाँ तक कि पैरों की स्किन हटने या फटने जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं।
-
लाइफस्टाइल07 Jul, 202605:37 PMज़्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से खराब हो रही हैं आँखें? इनकी देखभाल के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
आयुर्वेद के अनुसार, आंखों की समस्याओं के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण हो सकते हैं। पहला, आंखों का जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल करना। दूसरा, अपनी जीवनशैली और आदतों में लापरवाही करना। तीसरा, मौसम में होने वाले असामान्य बदलाव। इनसे बचने के लिए सही खानपान, अच्छी दिनचर्या और कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाने की सलाह दी गई है।
-
लाइफस्टाइल03 Jul, 202612:51 PMमॉनसून को करना है एन्जॉय तो शरीर को रखें स्वस्थ, जानें इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं
आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस मौसम में हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन करना सबसे अच्छा होता है। भारी, तला-भुना और बासी खाना पाचन को और कमजोर कर सकता है। बरसात में नमी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए बाहर का या खुला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। घर का बना सादा भोजन, जैसे मूंग दाल, उबली हुई सब्जियां और हल्के मसालों वाला खाना शरीर के लिए बेहतर माना जाता है।
-
लाइफस्टाइल30 Jun, 202601:22 PM'पुशी पेरेंटिंग' से बचें | बच्चों पर परफेक्ट होने का दबाव मेंटल हेल्थ के लिए बेहद खराब, क्या है सही पेरेंटिंग स्टाइल?
मनोविज्ञान के अनुसार, पुशी पेरेंटिंग का मतलब है बच्चे पर अपनी इच्छाएं थोपना और उसे हमेशा परफेक्ट बनने के लिए मजबूर करना। इसमें देखने में लगता है कि बच्चा अच्छा कर रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर वह तनाव महसूस करता रहता है। बच्चा खेल, सीखने और खुशी से ज्यादा केवल परफॉर्मेंस के बारे में सोचने लगता है।
-
लाइफस्टाइल27 Jun, 202609:09 AMखाना पकाने का तरीका तय करता है आपकी सेहत, बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये स्मार्ट कुकिंग टिप्स
तले हुए खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन इनमें अधिक मात्रा में वसा और कैलोरी होती है। नियमित रूप से समोसा, पकौड़े, चिप्स, पूड़ी या अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। यदि कभी तला हुआ भोजन खाना भी हो, तो उसे सीमित मात्रा में और कभी-कभार ही खाना चाहिए। दैनिक भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को अधिक स्थान देना चाहिए।