स्पेशल्स
01 Jan, 2025
10:33 PM
Bhopal Gas Tragedy: 40 साल बाद भी क्यों बना हुआ है जहरीले कचरे का खतरा?
भोपाल गैस त्रासदी भारत की सबसे भयानक औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। 2-3 दिसंबर 1984 की रात को यूनियन कार्बाइड की कीटनाशक फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसने भोपाल शहर को मौत के अंधेरे में धकेल दिया। इस त्रासदी में हजारों लोग अपनी जान गंवा बैठे, जबकि लाखों लोग आज भी इस घटना के प्रभाव से जूझ रहे हैं।