न्यूज
05 Oct, 2024
07:03 PM
भगोड़े जाकिर नाइक का पाक में स्वागत होने पर भारत का बयान, कहा- हैरानी की बात नहीं
हाल के दिनों में भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक पाकिस्तान में जा पहुंचा है। वहां पहुंच कर वो अपने अलग अलग बयानों से चर्चा बटोर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान द्वारा उसे निमंत्रण देने के कदम को भारत ने निंदनीय बताया और कहा कि ये हैरानी की बात नहीं है।न्होंने आगे कहा कि हमारे लिए यह आश्चर्यजनक बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है। यह निराशाजनक और निंदनीय है, लेकिन साथ ही यह आश्चर्यजनक भी नहीं है।