राज्य
25 Sep, 2026
09:01 PM
योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल और सीवरेज पर 27,935 करोड़ खर्च, शहरों में बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं
प्रदेश में अमृत 2.0 के तहत कुल 637 परियोजनाओं के लिए 29,716.29 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई. इनमें से 114 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि453 परियोजनाओं पर कार्य जारी है. अब तक 612 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति और 567 की निविदाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं.