Advertisement
योगी सरकार का डिजिटल मॉडल सफल, जेम पोर्टल पर यूपी शीर्ष पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पारदर्शी शासन और डिजिटल खरीद प्रणाली में देशभर के सामने एक नई मिसाल पेश की है. सरकारी खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जेम पोर्टल के व्यापक उपयोग ने यूपी को अन्य राज्यों से आगे ला खड़ा किया है.
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारदर्शी नीतियों ने उत्तर प्रदेश को देश के सामने रोड मॉडल के तौर पर पेश किया है. किसानों से गन्ना, गेहूं-चावल व अन्य कृषि उत्पाद खरीदने का मामला हो या सरकारी विभागों की विविध आवश्यकताओं से जुड़ी खरीद का, योगी सरकार ने पारदर्शिता के उच्च मानदंड स्थापित किए हैं.
इसी क्रम में प्रदेश के सरकारी महकमों ने अपनी अधिसंख्य खरीद जेम पोर्टल से सुनिश्चित कर यूपी को अन्य राज्यों से आगे लाकर खड़ा कर दिया है.
जेम पोर्टल पर 22,337 करोड़ की खरीद
Advertisement
वित्त वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल पर खरीद में उत्तर प्रदेश देश के अन्य राज्यों के सामने मिसाल बना है. देश में शीर्ष स्थान पर काबिज उत्तर प्रदेश ने इस अवधि में जेम पोर्टल पर 22,337 करोड़ रुपए की खरीद की. प्रदेश की कुल खरीद में सर्वाधिक हिस्सेदारी नगर विकास विभाग की रही, जिसने 3606 करोड़ रुपए की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की. भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश की जेम पोर्टल क्रय नीति की सराहना करते हुए पारदर्शी खरीद में यूपी को रोल मॉडल राज्य घोषित किया है. उत्तर प्रदेश अव्य राज्यों के लिए मॉडल बना.
Advertisement
वित्त वर्ष 2025-26: जेम पोर्टल खरीद में यूपी अव्वल
राज्य - कुल क्रय (करोड़ रुपए में)
Advertisement
उत्तर प्रदेश - 22,337
गुजरात - 14,009
महाराष्ट्र - 6113
Advertisement
दिल्ली - 4278
छत्तीसगढ़ - 3935
बिहार - 3611
Advertisement
मध्य प्रदेश - 2900
जम्मू-कश्मीर - 2653
झारखंड - 2647
Advertisement
असम - 2494
वित्त वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल पर यूपी के शीर्ष 10 विभागों की खरीद
विभाग - कुल क्रय (करोड़ रुपए में)
Advertisement
नगर विकास विभाग - 3606
चिकित्सा शिक्षा - 2973
चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग - 2498
Advertisement
गृह विभाग - 1852
ऊर्जा विभाग - 1192
पशुपालन विभाग - 1139
Advertisement
बेसिक शिक्षा विभाग - 812
ग्रामीण विकास - 755
माध्यमिक शिक्षा - 560
Advertisement
महिला एवं बाल विकास विभाग - 450
साल दर साल खरीदारों का बढ़ता विश्वास
महिला उद्यमियों द्वारा खरीद
Advertisement
2020-21 में 467 करोड़
2021-22 में 734 करोड़
2022-23 में 1603 करोड़
Advertisement
2023-24 में 2583 करोड़
2024-25 में 3310 करोड़
2025-26 में 4755 करोड़
Advertisement
एससी/एसटी उद्यमियों द्वारा खरीद
2020-21 में 54 करोड़
2021-22 में 119 करोड़
Advertisement
2022-23 में 261 करोड़
2023-24 में 438 करोड़
2024-25 में 507 करोड़
Advertisement
2025-26 में 752 करोड़
स्टार्ट अप द्वारा जेम से खरीद
2020-21 में 261 करोड़
Advertisement
2021-22 में 785 करोड़
2022-23 में 1108 करोड़
2023-24 में 2435 करोड़
Advertisement
2024-25 में 2139 करोड़
2025-26 में 3203 करोड़
लघु-मध्यम इकाइयों द्वारा जेम से खरीद
Advertisement
2020-21 में 3978 करोड़
2021-22 में 8643 करोड़
2022-23 में 13,376 करोड़
Advertisement
2023-24 में 18,230 करोड़
2024-25 में 21,275 करोड़
2025-26 में 27,235 करोड़
Advertisement
यूपी के विक्रेताओं का जेम से बढ़ता कारोबार
2020-21 में 5770 करोड़
2021-22 में 14,792 करोड़
Advertisement
2022-23 में 20,910 करोड़
2023-24 में 29,232 करोड़
2024-25 में 33,536 करोड़
Advertisement
2025-26 में 42,654 करोड़
जेम आईआरएसएस के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में सभी विभागों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश ने वित्त वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल के माध्यम से सर्वाधिक खरीद कर अन्य राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है.
यह भी पढ़ें