Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा यमुना क्रूज, CM रेखा गुप्ता ने ट्रायल रन की शुरुआत की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा से पहले 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की और तैयारियों का जायजा लिया.

Image Credit: Facebook/Rekha Gupta
Loading Ad...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की और सोनिया विहार तथा जगतपुर के बीच छह किलोमीटर लंबे रूट का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित सेवा की तैयारियों का जायजा लिया. 

मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नमो यमुना क्रूज सफारी का ट्रायल रन शुरू हो गया है. आज सोनिया विहार से जगतपुर तक के छह किलोमीटर लंबे रूट का निरीक्षण किया गया और तैयारियों का जायजा लिया गया. अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं."

Loading Ad...

जागृति को मिला न्याय! CM रेखा गुप्ता ने DCP-DM को हड़काया, गौशाला ढहाने वाले MCD के JE पर गिरी गाज, दबंग सोनू भी फंसा

Loading Ad...

छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू 

उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि छठ महापर्व से पहले इस सेवा की शुरुआत कर दी जाए. दिल्ली के लोग अपने परिवारों के साथ मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे, क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे और राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए उन्हें एक नई जगह मिल जाएगी. इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इस मौके पर कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा और संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे."

Loading Ad...

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि ट्रायल रन शुरू हो गया है और नाव को नदी में उतार दिया गया है. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस परियोजना का निरीक्षण किया. इस परियोजना को केंद्र सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली सरकार और दिल्ली पर्यटन विभाग मिलकर लागू कर रहे हैं.

हर क्रूज राइड लगभग 30 मिनट की होगी

Loading Ad...

उन्होंने कहा, "यह एक बेहतरीन परियोजना है, जो इस बात का उदाहरण है कि कैसे राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर साथ मिलकर काम करने से शानदार परिणाम मिल सकते हैं. हर क्रूज राइड लगभग 30 मिनट की होगी, जिससे पर्यटकों को पानी के रास्ते यमुना का अनुभव करने का मौका मिलेगा."

नदी के किनारे प्रस्तावित आकर्षणों में 'मां यमुना' की कहानी को दर्शाने वाला एक म्यूजिकल फाउंटेन, वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं, एक फूड पार्क और बच्चों के लिए एक खास जोन शामिल हैं.

Loading Ad...

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा तय किए गए मानकों और लागू पर्यावरण नियमों के अनुसार विकसित किया गया है.

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी तेज, CM रेखा गुप्ता ने छठ घाटों के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

क्रूज सोनिया विहार और जगतपुर के बीच चलेगा

Loading Ad...

बता दें कि यह क्रूज सोनिया विहार और जगतपुर के बीच चलेगा, जो लगभग चार से छह किलोमीटर की दूरी तय करेगा. उम्मीद है कि इस सफर के जरिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राष्ट्रीय राजधानी के रिवरफ्रंट (नदी किनारे के हिस्से) का अनुभव करने का एक नया नजरिया मिलेगा.

अधिकारियों के अनुसार, इस सेवा के टिकट दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में मनोरंजन का एक नया ठिकाना बनाना है. साथ ही, इसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और परिवारों को यमुना नदी के किनारे घूमने-फिरने के लिए प्रोत्साहित करना है.

यह भी पढ़ें

ट्रायल रन पूरे होने के बाद आने वाले दिनों में दिल्ली की पहली यमुना नदी क्रूज सेवा के औपचारिक रूप से शुरू होने की उम्मीद है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...