'12 बच्चे सुअर के पैदा होते हैं,' BJP विधायक के बयान से मचा बवाल, बोले- आज RSS नहीं होती तो सबके सिर पर टोपी होती
लोनी विधायक ने कहा कि देश में टू चाइल्ड पॉलिसी लागू करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात विस्फोटक हो सकते हैं. अपने बयान के दौरान विधायक ने कहा कि बरेली का एक कट्टरपंथी मौलाना 12 बच्चे पैदा करने की बात कहता है. 12 बच्चे क्वालिटी के नहीं होते, वे गंदगी में रहते हैं. 12 बच्चे इंसानों के नहीं, सुअर के पैदा होते हैं.
Follow Us:
बागपत के डगरपुर गांव में आयोजित योग शिविर में पहुंचे भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आतंकवाद और आतंकियों को संरक्षण देने को लेकर गंभीर आरोप लगाए. भाजपा विधायक ने दावा किया कि अखिलेश यादव सरकार के पहले मंत्रिमंडल में आतंकवादियों को रिहा करने का प्रस्ताव रखा गया था.
भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
नंद किशोर गुर्जर ने आईएएनएस से कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और मजदूरों के हित में बड़े फैसले लिए जाने चाहिए थे, लेकिन इसके बजाय आतंकवादियों की रिहाई जैसे फैसलों पर विचार किया गया.
उन्होंने कहा, "दुनिया के किसी भी देश में, चाहे वह कितना भी आतंकवाद प्रभावित क्यों न हो, किसी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री ने ऐसा कदम नहीं उठाया कि अपने पहले ही मंत्रिमंडल में उन आतंकवादियों को रिहा करने की बात करे, जिनकी वजह से देश के निर्दोष लोगों की जान गई हो."
“12 बच्चे इंसानों के नहीं, सुअर के पैदा होते हैं”
इसके साथ ही विधायक नंद किशोर गुर्जर ने जनसंख्या नियंत्रण और कट्टरपंथ के मुद्दे पर बोलते हुएकहा कि 12 बच्चे इंसानों के नहीं, सुअर के पैदा होते हैं.
लोनी विधायक ने कहा कि देश में टू चाइल्ड पॉलिसी लागू करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात विस्फोटक हो सकते हैं. अपने बयान के दौरान विधायक ने कहा कि बरेली का एक कट्टरपंथी मौलाना 12 बच्चे पैदा करने की बात कहता है. 12 बच्चे क्वालिटी के नहीं होते, वे गंदगी में रहते हैं. 12 बच्चे इंसानों के नहीं, सुअर के पैदा होते हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ने की संभावना है.
'12 बच्चे सुअर के पैदा होते हैं' BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान से मचा बवाल pic.twitter.com/YtB0wVodZa
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) June 19, 2026
मुस्लिम बेटियों के लिए बनाई एंटी हलाला एंड तलाक ब्रिगेड
यहीं नहीं, नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी में मुस्लिम बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने एंटी हलाला एंड तलाक ब्रिगेड बनाई है. उनका दावा है कि यह ब्रिगेड हलाला और तीन तलाक जैसी कुरीतियों के खिलाफ काम कर रही है और बेटियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है. विधायक ने कहा कि इस्लाम के नाम पर कई-कई शादियां करने की सोच को लोनी में नहीं चलने दिया जाएगा और ऐसी व्यवस्था पूरे देश में लागू होनी चाहिए, ताकि महिलाओं और बेटियों की रक्षा हो सके.
“आज आरएसएस नहीं होती तो हर व्यक्ति के सिर पर टोपी होती”
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता इसी तरह बयान देते रहे तो पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. वहीं आरएसएस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आज आरएसएस नहीं होती तो हर व्यक्ति के सिर पर टोपी होती.
यह भी पढ़ें
गाय की हत्या के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए विधायक ने मांग की कि गोहत्या करने वालों पर रासुका लगाई जाए और हत्या की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए. फिलहाल, बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के इस बयान ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है और अब इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार है.