UP Budget 2026: बेटियों की शादी की न करें चिंता, योगी सरकार देगी 1 लाख रुपये की मदद

UP Budget 2026: सरकार का मानना है कि इस योजना से केवल शादी का खर्च कम नहीं होगा, बल्कि समाज में लड़कियों की सुरक्षा और सम्मान भी बढ़ेगा. इसके साथ ही यह कदम परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा.

Author
11 Feb 2026
( Updated: 11 Feb 2026
08:06 AM )
UP Budget 2026: बेटियों की शादी की न करें चिंता, योगी सरकार देगी 1 लाख रुपये की मदद
Image Source: Social Media

UP Budget 2026: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रस्तुत यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लड़कियों की शादी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. राज्य के वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि अब सरकार हर लड़की की शादी के लिए 1 लाख रुपये देगी. यह राशि सीधे माता-पिता के बैंक खाते में दी जाएगी. यह कदम गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की मदद करने के लिए उठाया गया है.

पहले सरकार कितना देती थी

इससे पहले योगी सरकार लड़कियों की शादी के लिए 80,000 रुपये तक मदद करती थी. लेकिन नए ऐलान के बाद यह राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है. इसका मकसद यह है कि परिवारों को शादी के खर्च में आसानी हो और लड़कियों की पढ़ाई या स्वास्थ्य पर खर्च को कम किया जा सके.

ऐलान का मकसद

सरकार का कहना है कि लड़कियों की शादी पर खर्च बहुत बढ़ गया है. छोटे और गरीब परिवारों के लिए यह बड़ी समस्या बन जाती है. अब सरकार 1 लाख रुपये देने से परिवारों को राहत मिलेगी. इसके अलावा, सरकार चाहती है कि लड़कियों की शिक्षा और विकास में भी ध्यान दिया जाए. सरकार का कहना है कि लड़कियों की शादी पर पैसे देने के साथ-साथ उनके पढ़ाई और स्वास्थ्य पर भी जोर दिया जाएगा.

योजना का तरीका

इस योजना के तहत जो भी लड़की उत्तर प्रदेश में रहती है और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से पढ़ाई कर रही है, उसकी शादी पर यह राशि दी जाएगी. इसके लिए माता-पिता को आवेदन करना होगा और बैंक खाते में सीधे पैसा भेजा जाएगा. सरकार ने कहा है कि यह प्रक्रिया आसान और तेज होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इसका लाभ उठा सकें. लोगों ने इस ऐलान को काफी सराहा है. गरीब परिवारों के लिए यह मदद बहुत जरूरी थी.विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के खर्च को कम करने से परिवारों पर आर्थिक दबाव कम होगा और लड़कियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य में निवेश बढ़ेगा.

योजना का लंबा असर

यह भी पढ़ें

सरकार का मानना है कि इस योजना से केवल शादी का खर्च कम नहीं होगा, बल्कि समाज में लड़कियों की सुरक्षा और सम्मान भी बढ़ेगा. इसके साथ ही यह कदम परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा. इस योजना से उत्तर प्रदेश में लड़कियों के विकास और शिक्षा पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें