Advertisement
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दुखद हादसा, भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से एक श्रद्धालु की हालत गंभीर, कई घायल
पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान अपार जनसैलाब के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां एक श्रद्धालु की दम घुटने से हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं करीब 100 लोग घायल हो गए हैं.
Advertisement
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को लेकर इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रथयात्रा के दौरान हादसा हो गया. यहां उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. इस कारण एक श्रद्धालु की दम घुटने से हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.
भारी भीड़ के कारण सांस में होने लगी श्रद्धालुओं को तकलीफ!
ख़बर के मुताबिक दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी और देखते ही देखते वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. वहां मौजूद लोगों और प्रशासन ने बिना कोई देरी किए उसे तुरंत पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्य से डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि इस अत्यधिक भीड़भाड़ की वजह से कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की आशंका है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.
Advertisement
मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स मौजूद
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरी के ऐतिहासिक बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के पवित्र रथों के दर्शन करने और उन्हें खींचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. तभी इस अपार जनसैलाब के बीच अचानक भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. इस अफरातफरी में कई भक्त जमीन पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला. आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए ले जाया गया.
#WATCH | Odisha: Lakhs of devotees participate in the world-famous annual Rath Yatra of Lord Jagannath and his two siblings in Puri pic.twitter.com/6hlvKlOjzp
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 16, 2026Advertisement
Loading Ad...
भारी भीड़ के बावजूद डटे श्रद्धालु
एक तरफ जहां यह दुखद हादसा हुआ, वहीं दूसरी ओर भगवान जगन्नाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था भी देखने को मिली. रथ यात्रा के दौरान पुरी में रुक-रुक कर बारिश होती रही, लेकिन खराब मौसम भी श्रद्धालुओं के जोश को जरा भी कम नहीं कर सका. भारी बारिश की परवाह किए बिना लाखों की तादाद में भक्त अपने आराध्य भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की एक झलक पाने के लिए पूरे उत्साह के साथ वहां डटे रहे.
स्थानीय प्रशासन का दावा है कि हालात को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया है और भीड़ को सुरक्षित तरीके से संभालने के लिए मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. हालांकि, इस हादसे में कुल कितने लोग घायल हुए हैं और अचानक यह धक्का-मुक्की कैसे शुरू हुई, इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान या आंकड़ा सामने नहीं आया है. फिलहाल प्रशासन द्वारा इस पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस दौरान रथ यात्रा से पहले हुई भारी बारिश को लेकर भक्तों ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में बारिश कोई बाधा नहीं है, बल्कि यह प्रभु का आशीर्वाद है. उनका कहना है कि रथयात्रा के दौरान बारिश होना कोई नई बात नहीं है और वे पहले से ही इसके लिए तैयार रहते हैं. भक्तों के लिए सबसे बड़ा उत्साह भगवान के दर्शन करना और रथ खींचने के पवित्र अवसर का हिस्सा बनना है.