Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भारत दौरे पर आए जमैका के PM एंड्रयू होलने की सुरक्षा में दिल्ली में हुई चूक, जानिए क्या है पूरा मामला

चार दिवसीय दौरे पर भारत आए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की दिल्ली में सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, भारत की संसद जा रहे एंड्रयू होलनेस को सिक्योरिटी एजेंसियों ने कंफ्यूजन के चलते संसद के गेट पर रोक दिया।

Loading Ad...
चार दिवसीय दौरे पर भारत आए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की दिल्ली में सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, भारत की संसद जा रहे एंड्रयू होलनेस को सिक्योरिटी एजेंसियों ने कंफ्यूजन के चलते संसद के गेट पर रोक दिया। जिसकी वजह है उनका पूरा क़ाफ़िला को विजय चौक के दो चक्कर काटने पड़ें। इससे पहले प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता भी कर चुके है। 

दरअसल, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए है। एंड्रयू होलनेस जमैका के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो भारत के दौरे पर आए है। यहाँ पर उन्होंने 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात कर द्विपक्षीय वार्ता की तो वही 2 अक्टूबर को राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जमैका पीएम के भारत दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि "इस यात्रा से आर्थिक सहयोग बढ़ाने और जमैका और भारत के बीच दीर्घकालिक संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।"

PM के संसदीय क्षेत्र का भी एंड्रयू होलनेस ने किया दौरा 

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से दिल्ली में भारत के PM मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करने के बाद 2 अक्टूबर को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचे जमैका के प्रधानमंत्री ने बुद्ध के उपदेश स्थली सारनाथ का भी दौरा किया। यहाँपर उन्होंने पुरातात्विक धरोहर के साथ-साथ धमेख स्तूप को भी देखा और उस पर बनी कलाकृतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। सारनाथ के बौद्धिस्ट लोगों से जानकारी जुटाई। इसके साथ ही वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को देखने के लिए नमो घाट से अलकनंदा क्रूज में सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुँचकर गंगा आरती में शामिल हुए। 

बताते चले कि भारत भ्रमण पर आए जमैका के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को उपहार स्वरूप एक ख़ास तस्वीर भेंट की। जो 1999 में जमैका स्थित मोंटेगो बे, की यात्रा की एक तस्वीर थी। यह तस्वीर जमैका आयोजित जी-15 बैठक के लिए तत्कालीन पीएम अलट बिहारी वाजपेयी की यात्रा के दौरान की थी। जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी जमैका में भारत के प्रवासी सदस्यों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...