×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत के लिए बढ़ी टेंशन, दुश्मन पाकिस्तान पड़ोसी मुल्क के साथ कर रहा सीक्रेट डील, खुफिया जानकारी लीक होने का डर

खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी वायु सेना प्रमुख और बांग्लादेश सेना के टॉप अधिकारियों के बीच बड़ी डील की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों देश ड्रोन वॉरफेयर, कम्युनिकेशन, साइबर युद्ध और अन्य कई क्षेत्रों में साझेदारी का दायरा बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा आधुनिक युद्ध का हिस्सा माने जा रहे ड्रोन स्वार्मिंग और ऑटोमैटिक हथियारों के साझा विकास पर भी चर्चा की है.

भारत के लिए बढ़ी टेंशन, दुश्मन पाकिस्तान पड़ोसी मुल्क के साथ कर रहा सीक्रेट डील, खुफिया जानकारी लीक होने का डर
Advertisement

पिछले कई महीनों से पाकिस्तान अमेरिका से लगातार मिल रही तारीफों और हाल ही में टैरिफ दर में हुई बड़ी कटौती से गदगद नजर आ रहा है. इसके अलावा 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत से मिली शिकस्त के बाद वह लगातार पड़ोसी मुल्क के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने में लगा हुआ है. इस बीच खबर आ रही है कि भारत के पूर्वी पड़ोसी बांग्लादेश के साथ वह कोई नई सीक्रेट डील करने जा रहा है. इस बात का खुलासा खुफिया एजेंसी द्वारा लीक जानकारी में सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वायुसेना के एक समझौते पर चर्चा चल रही है. यह जानकारी सामने आने के बाद भारत फिलहाल अलर्ट मोड पर हो गया है. 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत

खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी वायु सेना प्रमुख और बांग्लादेश सेना के टॉप अधिकारियों के बीच बड़ी डील की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों देश ड्रोन वॉरफेयर, कम्युनिकेशन, साइबर युद्ध और अन्य कई क्षेत्रों में साझेदारी का दायरा बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा आधुनिक युद्ध का हिस्सा माने जा रहे ड्रोन स्वार्मिंग और ऑटोमैटिक हथियारों के साझा विकास पर भी चर्चा हुई है.

Advertisement

एयर डाटा लिंक सिस्टम बनाने की कोशिश 

खबरों से यह भी पता चला है कि, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक साथ मिलकर ड्रोन वॉरफेयर टेक्नीक साझा करेंगे. इसके अलावा दोनों टैक्टिकल एयर डेटा लिंक सिस्टम बनाने की भी तैयारी में है. 

बांग्लादेश के राष्ट्रपति को हटाने पर भी हुई चर्चा 

यह भी पढ़ें

दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में यह भी जानकारी सामने आई है कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाकर किसी ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया जाए, जो पाकिस्तान की सेना का पूरी तरीके से समर्थन करता हो. इस खुलासे में कई ऐसे दस्तावेज भी खुफिया एजेंसियों के हाथ लगे हैं, जो टोही और सैटेलाइट आधारित ISR क्षमताओं को बढ़ाने की ओर इशारा कर रहा है. यह भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने जिस तरीके से चीन की मदद से अपनी ड्रोन युद्ध क्षमताओं को तैयार किया है. उसी टेक्नोलॉजी को ढाका ट्रांसफर कर रहा है. ऐसे में इन सब पर अगर नजर डाली जाए, तो यह भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें