Advertisement

Loading Ad...

शशि थरूर ने दिखाया कांग्रेस को आईना- मोदी-शाह के नेतृत्व का माना लोहा, बोले- जीतने के लिए उनसे सीखना होगा

शशि थरूर ने कांग्रेस को आत्मचिंतन की सलाह देते हुए मोदी-शाह की चुनावी रणनीति और नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की.

Image Source: IANS
Loading Ad...

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को आईना दिखाने का काम किया है. विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद थरूर ने जहां प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की की जमकर तारीफ की है, वहीं कांग्रेस नेतृत्व को इस हार से सबक लेकर आत्मचिंतन करने की नसीहत भी दे डाली है.

थरूर ने मोदी-शाह की नेतृत्व क्षमता का लोहा माना

शशि थरूर ने खासतौर से पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा (BJP) की प्रभावी चुनावी रणनीति और मैनेजमेंट को स्वीकारा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने इन राज्यों में बेहतरीन काम किया है. उनके पास एक मजबूत संगठनात्मक क्षमता है, जिससे हम सभी को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है.

Loading Ad...

थरूर ने कांग्रेस को दिखाया आइना

Loading Ad...

शशि थरूर ने यह माना कि भले ही केरल में कांग्रेस समर्थित यूडीएफ (UDF) को सफलता मिली है, लेकिन बाकी तीन राज्यों और पुडुचेरी में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को इन परिणामों को गंभीरता से लेना चाहिए और अपनी कमियों को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी की पहले भी कर चुके हैं तारीफ

Loading Ad...

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की है. इससे पहले भी वह 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे कई मुद्दों पर सरकार के कदमों का समर्थन कर अपनी पार्टी को असहज कर चुके हैं. 

सभी चुनावों में BJP का अच्छा प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि इन चुनावों के परिणाम काफी ऐतिहासिक रहे हैं. पश्चिम बंगाल में  बीजेपी यहां पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल की है. असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है. वहीं, तमिलनाडु में टीवीके (TVK) ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने की तैयारी में है. इसके अलावा पुडुचेरी में केंद्र शासित प्रदेश में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने जा रही है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...