Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मेरठ में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं समेत 6 हिरासत में

मेरठ में मसाज और ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का सोमवार देर शाम पुलिस ने भंडाफोड़ किया. जिसमे मौके से तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Loading Ad...

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर मसाज और ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का सोमवार देर शाम पुलिस ने भंडाफोड़ किया. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

मेरठ में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर के पास शारदा प्लाजा में संचालित एक ब्यूटी पार्लर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मुखबिर के माध्यम से एएचटीयू थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को मिली थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को अवगत कराया.

Loading Ad...

सीओ के निर्देशन में पुलिस की दो टीमें गठित की गईं और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। जैसे ही पुलिस टीम ने ब्यूटी पार्लर पर दबिश दी, अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया.

Loading Ad...

पार्लर के अंदर से मिली आपत्तिजनक सामग्री

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पार्लर के अंदर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे यहां अनैतिक गतिविधियों के संचालन की पुष्टि होती है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

Loading Ad...

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था.

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...