सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से मुंबई में रचाई शादी, सीएम फडणवीस ने भविष्य के लिए दोनों को दी बधाई और शुभकामनाएं

क्रिकेट के महानायक और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई में उद्यमी सानिया चंडोक से शादी के बंधन में बंध गए.

क्रिकेट के महानायक भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई में उद्यमी सानिया चंडोक से शादी के बंधन में बंध गए. यह शादी मुंबई के लग्जरी होटल द सेंट रेजिस में संपन्न हुई, जहां क्रिकेट, राजनीति और कारोबारी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं.

सीएम फडणवीस ने अर्जुन तेंदुलकर को दी शादी की बधाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा, "आज मुंबई में अर्जुन और सानिया की शादी में शामिल हुआ. इस खास सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना और इस युवा कपल के नए सफर की शुरुआत देखना बहुत खुशी की बात थी. इस खुशी के मौके पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, उनके परिवार और नए शादीशुदा जोड़े को दिल से बधाई और शुभकामनाएं. अर्जुन और सानिया को आगे की शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं."

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी 'एक्स' पर पोस्ट किया, "क्रिकेट की दुनिया के विक्रमादित्य, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सानिया की शादी मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुई. इस इवेंट में शामिल होकर और कपल को फूलों का गुलदस्ता देकर, मैंने उनके आने वाले जीवन के लिए दिल से शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर मेरे साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे."

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने लिखा, "सानिया और अर्जुन को दिल से बधाई! उन्हें आगे एक साथ एक प्यारे सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

2025 में हुई थी अर्जुन और सानिया की सगाई

अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में निजी तौर पर हुई थी. शादी की तैयारियां मार्च 2026 की शुरुआत से ही शुरू हो गई थीं.

अर्जुन गोवा की तरफ से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट

अर्जुन अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं. वह गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बाद अगले सीजन से पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ चुके हैं.

अर्जुन की मंगेतर, सानिया, मुंबई की एक एंटरप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं. वे ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं. उन्होंने पेट केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटरिनरी टेक्नीशियन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपना काम करती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →