Advertisement

Loading Ad...

Rule Change 1st February: आज से कुछ महंगा, कुछ सस्ता! देश में लागू हुए 5 बड़े बदलाव, सफर से लेकर रोजमर्रा खर्च तक बदलेगा सब

Rule Change 1st February: एक तरफ देश का आम बजट पेश किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रोज़मर्रा की चीज़ों से जुड़े नियम भी बदल गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर घर के खर्च, सफर और आदतों पर पड़ने वाला है. कहीं चीज़ें महंगी हुई हैं, तो कहीं थोड़ी राहत भी मिली है

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Rule Change 1st February: फरवरी महीने की शुरुआत होते ही आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव हो गया है. एक तरफ देश का आम बजट पेश किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रोज़मर्रा की चीज़ों से जुड़े नियम भी बदल गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर घर के खर्च, सफर और आदतों पर पड़ने वाला है. कहीं चीज़ें महंगी हुई हैं, तो कहीं थोड़ी राहत भी मिली है. आइए समझते हैं कि 1 फरवरी 2026 से क्या-क्या बदल गया है.

पहला बदलाव: कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं और फरवरी की शुरुआत में भी यही हुआ है. इस बार लगातार दूसरे महीने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है. यानी होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर करीब 50 रुपये तक महंगा हो गया है.

Loading Ad...

अब दिल्ली में यह सिलेंडर पहले 1691.50 रुपये का था, जो बढ़कर 1740.50 रुपये हो गया है. कोलकाता में इसकी कीमत 1795 रुपये से बढ़कर 1844.50 रुपये हो गई है.मुंबई में यह 1642.50 रुपये से बढ़कर 1692 रुपये और चेन्नई में 1849.50 रुपये से बढ़कर 1899.50 रुपये का हो गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर, जो घरों में इस्तेमाल होता है, उसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Loading Ad...

दूसरा बदलाव: हवाई सफर हो सकता है थोड़ा सस्ता

जहां एक तरफ गैस महंगी हुई है, वहीं हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 1 फरवरी से एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में कटौती की गई है. ATF की कीमतें जब भी घटती या बढ़ती हैं, तो उसका असर सीधा हवाई टिकटों पर पड़ता है.

Loading Ad...

दिल्ली में ATF का दाम पहले 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर था, जो अब घटकर 91,393.39 रुपये रह गया है. कोलकाता में यह 95,378.02 रुपये से घटकर 94,445.62 रुपये हो गया है..मुंबई में 86,352.19 रुपये से घटकर 85,474.63 रुपये और चेन्नई में 95,770 रुपये से घटकर 94,781.99 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे आने वाले समय में फ्लाइट टिकट थोड़े सस्ते हो सकते हैं.

तीसरा बदलाव: पान-मसाला और सिगरेट होगी महंगी

अगर आप पान-मसाला या सिगरेट का सेवन करते हैं, तो यह बदलाव आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. 1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों और पान-मसाला पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू करने की तैयारी कर ली है.
इसका मतलब यह है कि पहले से लगने वाले जीएसटी के अलावा अब पान-मसाला और तंबाकू पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर भी लगाया जाएगा. इस नए टैक्स की वजह से इन चीज़ों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है.

Loading Ad...

चौथा बदलाव: FASTag यूजर्स को मिली राहत

हाईवे पर सफर करने वालों के लिए FASTag से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया गया है.1 फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन के लिए नया FASTag बनवाते समय KYC वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के इस फैसले से FASTag लेना अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. यूजर्स को लंबी प्रक्रिया और दस्तावेज़ी झंझट से राहत मिलेगी, जिससे हाईवे पर सफर और भी आसान हो सकेगा.

Loading Ad...

पांचवां बदलाव: फरवरी में ज्यादा बैंक छुट्टियां

अगर फरवरी महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार फरवरी में साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें

खासतौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे मौकों पर बैंक बंद रहेंगे. दिलचस्प बात यह है कि फरवरी महीने की शुरुआत ही बैंक छुट्टी के साथ हो रही है, इसलिए समय रहते अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लेना बेहतर रहेगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...