Advertisement

Loading Ad...

देहरादून-मसूरी रोड पर रोडरेज का खौफ, ओवरटेक विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

देहरादून: राजधानी के पॉश राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 'रोड रेज' की एक ऐसी वीभत्स घटना सामने आई है, जिसमें एक रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई.

Loading Ad...

देहरादून मसूरी रोड पर आज तड़के सुबह रोडरेज की घटना ने पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा दिया। घटना की असली वजह कार ओवरटेक करने को लेकर बतायी जा रही है, जिसमें एक रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

बताया जा रहा है कि सुबह के समय दो पक्षों में कार ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद एक का पीछा करते-करते दूसरे कार सवार ने गोली चलानी शुरू कर दी. गोली लगने से सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो गाड़ियों के बीच हुई थी फ़ायरिंग, विडियो आया सामने 

Loading Ad...

इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी सड़क पर काले और सफेद रंग की दो कारें तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही हैं. एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का स्कॉर्पियो कार पीछा करती दिखाई दे रही है. इतना ही नही इस दौरान सभी कार सवार लोगों में कार को ओवरटेक करने की होड़ लग गई ।जिसके चलते इस घटना के वक्त मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई । हालाँकि इस घटना के वक़्त मोर्निंग वॉक पर निकले लोग भी वहां मौजूद थे, जो इस पूरी वारदात के गवाह बन गए.

Loading Ad...

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फ़िलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ओवरटेक ही विवाद और वारदात की वजह माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गाड़ी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...