Advertisement

Loading Ad...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले रवि शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया जीत पर आधारित किताब की भेंट

रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान 'इंडियाज 71-ईयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' किताब भेंट की.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है. 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने रवि शास्त्री से की मुलाकात

देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर रवि शास्त्री के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर अनुभवी क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। खास तोहफे के लिए शुक्रगुजार हूं."

Loading Ad...

रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान 'इंडियाज 71-ईयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' किताब भेंट की. आर कौशिक द्वारा लिखी इस किताब में भारतीय क्रिकेट के सफर का एक शानदार चैप्टर दिखाया गया है.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में शास्त्री द्वारा उपहार स्वरुप मिले इस किताब का भी जिक्र किया है. 

शास्त्री 1981 से 1992 तक भारत के लिए खेले

Loading Ad...

मुंबई से संबंध रखने वाले रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं. शास्त्री ने 1981 से 1992 के बीच भारतीय टीम के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले. टेस्ट मैचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 3,830 रन बनाने वाले शास्त्री ने 151 विकेट लिए थे. वहीं, वनडे में उनके नाम 4 शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत 3,108 रन और 129 विकेट हैं. शास्त्री 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे. 

यह भी पढ़ें

रवि शास्त्री संन्यास के बाद से कमेंट्री के क्षेत्र में उतरे और बड़ी सफलता हासिल की. अंग्रेजी कमेंट्री में वह भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय चेहरा हैं. सफल कमेंट्री करियर के दौरान शास्त्री कोचिंग के क्षेत्र में भी आए थे. विराट कोहली की कप्तानी के समय वह भारतीय टीम के कोच रहे थे. उनकी कोचिंग (2017 से 2021 तक) के समय भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट अपराजेय स्थिति में थी और आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज थी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज जीती थी. कोचिंग से हटने के बाद शास्त्री फिर से कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...