Advertisement

Loading Ad...

जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने जांच के बाद किया खंडन

छत्तीसगढ़: जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने मौके पर जांच के बाद स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी दुर्घटना नहीं हुई है.

Image Credits: Video Grap
Loading Ad...

छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहाँ एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया जिसका विडीओ सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है. इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है वही विमान में और कोई यात्री मौजूद थे या नहीं, प्रशासन इसकी जानकारी जुटा रहा है.

आग की लपटें और हादसे का वीडियो आया सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है बता दें कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान नीचे उड़ान भरते हुए पेड़ों से टकराया और फिर पहाड़ से टकरा गया. टक्कर के तुरंत बाद मौके से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस प्राइवेट एयरक्राफ्ट में कुल कितने लोग सवार थे. पुलिस की टीमों को अभी तक किसी तरह का विमान हादसे का मलबा नहीं मिला है.

Loading Ad...

पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका

Loading Ad...

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में मौजूद पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि विमान में इनके अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है.

जांच में जुटा प्रशासन

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल दुर्घटना से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...