Advertisement
'राजनीतिक माहौल हुआ जहरीला...', PM मोदी के पिता पर खड़गे की विवादित टिप्पणी, मायावती ने लगा दी कांग्रेस की क्लास
पीएम मोदी के पिता पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की क्लास लगा दी है. खड़गे के पटना में दिए विवादित बयान को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि ये देशहित में नहीं है, इससे राजनीतिक व्यवस्था में जनता का भरोसा कम होगा.
Advertisement
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता और परिवार पर कथित निजी टिप्पणी को लेकर तगड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने बिना नाम लिए नसीहत दी कि व्यक्तिगत हमले और विषैली राजनीति देशहित में नहीं है, इससे बचा जाए. उनका इशारा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर था, जिन्होंने पटना में प्रधानमंत्री के पिता को पर विवादित बयान दिया था. इसी पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
मायावती ने राजनीतिक विरोध के अब व्यक्तिगत स्तर, व्यक्तिगत हमलों तक पहुंचने को लेकर चिंता जताई. उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि देश में इन दिनों असंसदीय, अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणियों के साथ हिंसक बयानबाजी भी देखने को मिल रही है. उन्होंने इसे देश की गरिमा और राजनीतिक व्यवस्था में जनता के भरोसे के लिए चिंता का विषय करार दिया.
बिना नाम लिए मायावती ने दी कांग्रेस को नसीहत
Advertisement
आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रतिक्रिया को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है. बसपा प्रमुख ने बिना नाम लिए कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटुता और आरोप-प्रत्यारोप का स्तर अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम हो गया है. उन्होंने कहा कि इससे देश की गरिमा और मान-मर्यादा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.
Advertisement
पूर्व सीएम मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटुता और आरोप-प्रत्यारोप का स्तर अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम हो गया है. यह असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण और जातिवाद से ग्रसित होते हुए हिंसक बयानबाजी तक पहुंच रहा है, जो अति-दुखद और देश की गरिमा व मान-मर्यादा के लिए चिंताजनक है.''
'व्यक्तिगत हमले और विषैली राजनीति देशहित में नहीं'
Advertisement
उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर पर आसीन लोगों के बीच यदि एक-दूसरे के लिए समुचित सम्मान नहीं है, तो कम से कम आपत्तिजनक और विषैली राजनीति को किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए.
मायावती ने खड़गे के पीएम मोदी के पिता पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर घेरा
बसपा प्रमुख मायावती के मुताबिक, बढ़ती संकीर्ण और गरीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के कारण लोगों का भरोसा राजनीतिक व्यवस्था पर कमजोर होना देश और जनहित में नहीं होगा. बसपा प्रमुख ने सरकारी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का भी उल्लेख किया.
Advertisement
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों चलवाई गोली? हो गया असल खुलासा, मुंबई पुलिस ने की वजहों की पुष्टि
उन्होंने कहा कि इन कारणों से जनता पहले से ही बेचैन है. ऐसे में नेताओं के बीच नाक की आपसी लड़ाई स्थिति को और अधिक विषम बना रही है जबकि जनता चाहती है कि देश में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर सभी का ध्यान केंद्रित हो.
मायावती ने कहा कि ऐसे में खासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी और बयानबाजी की बढ़ती हुई होड़ यहां राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनाएगी, जो अनुचित है. सभी लोग इस ओर समुचित ध्यान दें तो यह बेहतर होगा.
Advertisement
ये भी पढ़ें: ऐसे कैसे CEC को हटा देंगे...SC में चुनाव आयोग का हलफनामा, SIR, Form-6 सहित कई मुद्दों पर चुन-चुन कर दिया जवाब
पटना में भाषण के दौरान कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह पूरा मामला रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम का है. यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. अपने भाषण के दौरान खड़गे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया और कहा कि अनियमितताओं में शामिल लोगों को जेल भेजा जाएगा. इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की. इसके जवाब में खड़गे ने कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा.' उनके इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया. बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से जवाब मांगा है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
आपको बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष के पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर बयान के बाद उनके खिलाफ एक ओर जहां बीजेपी का देशभर में हल्ला बोल जारी है तो वहीं खड़गे के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.