Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए PM मोदी, ओंकार मंत्र का किया जाप, देखा भव्य ड्रोन शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की, दर्शन-पूजन व ओंकार मंत्र का जाप किया और मंदिर परिसर के विकास व तीर्थयात्री सुविधाओं पर चर्चा की.

Source: X/ @narendramodi
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की देर शाम को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. साथ ही उन्होंने ओंकार मंत्र का जाप किया. श्री सोमनाथ ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में मंदिर परिसर के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार और सोमनाथ को और अधिक आकर्षक तीर्थस्थल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. देर शाम 8 बजे उन्होंने सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र का जाप किया, जिसके बाद पीएम करीब 3000 ड्रोन्स के भव्य ड्रोन शो में भी शामिल हुए.

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'सोमनाथ में मैंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक मीटिंग की अध्यक्षता की. हमने मंदिर परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं और सोमनाथ की तीर्थयात्रा को और भी यादगार बनाने के तरीकों पर चर्चा की.' 

Loading Ad...

PM मोदी ने किया ओंकार मंत्र का जाप 

Loading Ad...

इसके अलावा, पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और ओंकार मंत्र का जाप किया.उन्होंने इसकी तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है. ॐ ही ध्यान का मूल है, और योग का आधार है. ॐ ही साधना में साध्य है. ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है. ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं. आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला. उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है. ॐ तत् सत्!!'

सोमनाथ की ऐतिहासिक गरिमा

Loading Ad...

पीएम मोदी का यह दौरा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर हुआ है. इस पर्व के दौरान पूरे देश में सोमनाथ की ऐतिहासिक गरिमा, हिंदू सभ्यता की अटूटता और पुनर्निर्माण की भावना को याद किया जा रहा है. दरअसल, मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं. पीएम मोदी शनिवार को सोमनाथ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. सोमनाथ पहुंचने पर उन्होंने खुशी जताई और इसे भारतीय सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक बताया.

PM मोदी ने जताया लोगों का आभार 

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जो हमारी सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश सन् 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हजार साल पूरे होने पर एक साथ आया है. गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं.' 

Loading Ad...

PM मोदी ने देखा ड्रोन शो 

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर अरब सागर के किनारे स्थित सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्य ड्रोन शो आयोजित किया गया। लगभग 3,000 ड्रोन के समन्वय से आकाश में मनमोहक दृश्य उकेरे गए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शो में त्रिशूल, ओंकार, भगवान शिव का तांडव स्वरूप, वीर हमीरजी और अहिल्याबाई होल्कर के चित्रण के साथ सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमणों के दृश्य, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वाभिमान पर्व का प्रतीक चिन्ह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृतियां भी प्रदर्शित की गईं, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहीं।

शौर्य यात्रा में शामिल होने PM मोदी 

Loading Ad...

पीएम मोदी रविवार की सुबह लगभग 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे. यह एक औपचारिक शोभायात्रा है, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है. शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकलेगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा. इसके बाद, लगभग 10.15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी लगभग 11 बजे सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा आस्था, संस्कृति और राष्ट्र की ऐतिहासिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाला साबित हो रहा है. सोमनाथ की धरती से दिया गया उनका संदेश न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि भारतीय सभ्यता की अटूट शक्ति और गौरव को भी सशक्त रूप से रेखांकित करता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...