Advertisement
महिला आरक्षण बिल पर विवाद के बीच देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे?
दरअसल, लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था. ये 12 साल में पहला मौका है जब कोई बिल गिरा हो.
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश के नाम संबोधन करेंगे. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह किस मुद्दे पर बोलेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि PM मोदी महिला आरक्षण के लागू होने के मुद्दे संविधान संशोधन बिलों पर हुए घटनाक्रम पर बात कर सकते हैं.
दरअसल, लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था. इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था.
BJP का विरोध, गांव-गांव तक मैसेज पहुंचाने की तैयारी
Advertisement
विपक्ष के रवैये के बाद BJP इसे हथियार बनाकर नया राजनीतिक नैरेटिव बनाने की तैयारी में जुट गई है. विधेयक गिरने के तुरंत बाद NDA के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई.
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कहा गया कि विपक्ष के विरोध की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाना है. BJP की महिला कार्यकर्ता भी तुरंत सक्रिय हो गईं और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया.
संबोधन से पहले विपक्ष पर PM मोदी का निशाना
Advertisement
बैठक में PM मोदी ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करना विपक्ष की ‘बड़ी राजनीतिक गलती’ है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके गंभीर नतीजे विपक्ष को भविष्य में भुगतने होंगे.
इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सबसे बड़ा फोकस देश की आधी आबादी यानी महिला वोटर्स हैं. BJP यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि वह महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना चाहती है, जबकि विपक्ष इसमें बाधा बन रहा है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों के चुनाव में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा. इसके साथ अगले साल उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी इसे लगातार हवा दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- संवैधानिक बिलों का विरोध कर विपक्ष ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी? तमिलनाडु-बंगाल के नतीजों पर भारी पड़ेगा रुख!
Advertisement
यह भी पढ़ें
ऐसे में क्या PM मोदी अपने संबोधन में BJP की नई रणनीति के बारे में बताएंगे, क्या विपक्ष के विरोध के बीच मोदी सरकार कोई नया अध्यादेश ला सकती है? इन सवालों का जवाब तो रात 8.30 बजे ही PM मोदी के संबोधन के बाद मिलेगा. इससे पहले PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन 21 सितंबर 2025 को दिया था. जिसमे GST बचत उत्सव की जानकारी दी गई थी.