×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’, तो भड़क गए राहुल गांधी, कही ऐसी बात, लोगों ने सिखाया सबक

पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी क्या गिफ्ट की राहुल गांधी भड़क गए हैं. उन्होंने इसे नौटंकी करार दिया है. विपक्ष लगाकर इसे लेकर प्रधानमंत्री को निशाने पर ले रहा है.

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’, तो भड़क गए राहुल गांधी, कही ऐसी बात, लोगों ने सिखाया सबक
Image Credits: IANS/X/@INCIndia/Giorgia Meloni/X/Video Grab
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बयान बाजी करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, अब एक बार फिर से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है, पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी क्या गिफ्ट की राहुल गांधी भड़क गए हैं. उन्होंने इसे नौटंकी करार दिया है. विपक्ष लगाकर इसे लेकर प्रधानमंत्री को निशाने पर ले रहा है. 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज 

राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं  PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.”

मोलोनी ने शेयर किया था ‘मेलोडी’ वाला वीडियो

Advertisement

राहुल गांधी ने ये टिप्पणी पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात पर की. पीएम मोदी इटली के दौरे पर हैं और उन्होंने मेलोनी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका वीडियो खुद इटली की पीएम ने शेयर किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

‘देश में महंगाई, पीएम मोदी मेलोनी को खिला रहे टॉफियां’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान भी पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि मोदी जी 'टॉफियां खा रहे हैं. अमेठी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि “युवा डिप्रेशन में हैं, नीट का पेपर रद्द हो गया है, गैस और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, महंगाई बढ़ रही है, और मोदी जी जॉर्जिया मेलोनी के साथ टॉफियां खा रहे हैं.”

पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बोलना राहुल गांधी को पड़ा भारी

Advertisement

अब जिस तरह से राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी की है, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है, वो लोगों को रास नहीं आया है, लोगों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल को ट्रोल कर दिया है, सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “और इनको पीएम बनना है? वो टॉफी बांटे या कुछ और तुम्हे चिंता नहीं होनी चाहिए क्योंकि..जब तुम्हारी पार्टी को चिंता करनी चाहिए थी भारत की तब तो तुम लोग…”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “भारत की जनता राहुल से ज्यादा राजनैतिक समझ रखती है.राहुल देशवासियों को डराने की कोशिश कर रहा है, जनता उसका मुहतोड़ जवाब दे रही है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “राहुल गांधी इसलिए गुस्सा है क्योंकि मोदी जी ने उसको मेलोडी का पैकेट नहीं दिया”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Jal aur jal, video banayi he tere liye thhi”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “राहुल गांधी जी कभी तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी की प्रशंसा कर लिया करो हमेशा विरोध नहीं. संसद नहीं चल रही है प्रधानमंत्री जी विदेश की धरती पर है देश के लिए बहुत कुछ इस यात्रा से देश को मिलने वाला है आपके यही कर्म कांग्रेस को देश से खत्म कर रही है. देश के हित की बात भी करो कभी.” 

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा,”जब पूरी दुनिया युद्ध, सप्लाई चेन संकट और महंगाई से जूझ रही है, तब भी भारत दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में है.PM विदेशों में सिर्फ ट्रॉफी नहीं, निवेश, डिफेंस डील और भारत की मजबूत छवि लेकर आ रहे हैं.नेतृत्व वो होता है जो वैश्विक संकट में भी देश को संभाले, सिर्फ ट्वीट करके डर फैलाना नहीं.”

राहुल ने पीएम मोदी, अमित शाह और RSS पर साधा निशाना

वहीं, इससे पहले रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने यह भी कहा कि “अंबेडकर को याद किया जाता है और लोग उनके सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन जब आरएसएस खुलेआम अंबेडकर के संविधान पर हमला करता है और उसे तार-तार कर देता है, तो वही लोग, जो उनकी प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, उनकी विचारधारा को भूल जाते हैं और उसकी रक्षा नहीं करते.”

राहुल गांधी ने कहा कि “जब आरएसएस के लोग इसी संविधान को आपके सामने ही फाड़कर फेंक देते हैं, तो आप चुप रहते हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस संविधान में आपकी आवाज और आपका खून शामिल है. इसकी रक्षा करना और इसे बचाना आपका कर्तव्य और जिम्मेदारी है.”

Advertisement

मोदी की अपील पर भी कसा तंज 

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी ने आगे कहा,” पीएम मोदी आपसे कहते हैं कि आप विदेश यात्रा न करें, सोना न खरीदें और इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदें. आने वाले समय में किसानों को शायद खाद भी उपलब्ध न हो. आर्थिक तूफान आने वाला है. आप बस कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां पहुंच जाएगी, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम कहां पहुंच जाएंगे. प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो, और फिर खुद हजारों करोड़ रुपए के विमान में विदेश यात्रा करते हैं और आप लोग चुप रहते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें