Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
PM Modi Birthday - मोदी के जन्मदिन पर मिले कई तोहफों की होगी नीलामी । जानिए क्या-क्या होगा नीलाम और कितनी है कीमत!
PM Modi Birthday - मोदी के जन्मदिन पर मिले कई तोहफों की होगी नीलामी । जानिए क्या-क्या होगा नीलाम और कितनी है कीमत!
Advertisement
Loading Ad...
देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 74वें साल में प्रवेश कर गए। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहा है। पक्ष-विपक्ष हर कोई मोदी को बधाई दे रहा है। बीजेपी के सभी कार्यालय में जन्मदिन की धूम है। भाजपा कार्यकर्ता और मोदी के चाहने वाले अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वही पीएम मोदी को कई छोटे और बड़े तोहफे भी मिल रहे हैं। इन तोहफों की कीमत हजारों रुपए से लेकर लाखों में है। ऐसे में मोदी को मिले इन तोहफों की नीलामी के लिए सरकार बड़ी योजना बना रही है। इन तोहफों को ई-नीलामी के ज़रिए नीलाम करेगी। इनमें कई स्मृति चिन्ह शामिल है। इस नीलामी से मिलने वाली रकम को नमामि गंगे परियोजना में दिया जाएगा। इससे पहले भी मोदी को मिले तोहफों और स्मृति चिन्हों की नीलामी हो चुकी है। इस बार भी करीब 100 चीजों को नीलाम के लिए रखा गया है। तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी की किन-किन चीजों की नीलामी होगी और इन सबकी क्या कीमत है।
सबसे सस्ती नीलामी 600 की और सबसे महंगी नीलामी 16 लाख रुपए की !
नीलामी के लिए करीब 100 चीजों को रखा गया है। इनमें सबसे सस्ती नीलामी पीएम मोदी का अंग वस्त्र है। जिसकी शुरुआती कीमत 600 रुपए है। तो वहीं दूसरा सबसे महंगा उपहार 16 लाख रुपए का है। इनमें पैराओलंपिक द्वारा भेंट किए गए 8.50 लाख रुपए के जूते भी शामिल है। इसकी नीलामी 8.50 लाख रूपए से शुरू होगी। साथ ही नीलामी में लकड़ी से निर्मित द्वारकाधीश का मंदिर, श्री राम मंदिर, हिंदू देवी देवताओं की कई मूर्तियां और पिछवाई पेंटिंग्स भी शामिल है। खादी की शॉल,गोंद आर्ट और मधुबनी कला के भी कई उपहार शामिल है।
नीलामी का आयोजन भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय करेगा।
बता दें कि नीलामी का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया है। बीते सोमवार को संस्कृति मंत्रालय ने इन सभी वस्तुओं का एक प्रिव्यू रखा था। जिनमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल थे। बातचीत में शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी को मिले उपहार व स्मृति चिन्हों की छठी नीलामी मंगलवार से शुरू हो रही है। इसके साथ उन्होंने अपील की कि इस नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सामाजिक कामों में भागीदार बनें।
ई-नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी कई कार्यक्रम भी होंगे आयोजित।
मोदी को मिले तोहफों और स्मृति चिन्हों की नीलामी आज यानि 17 सितंबर से शुरु होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच कोई भी इन चीजों की नीलामी में शामिल हो सकता है। वहीं आज से सेवा पखवाड़े की भी शुरूआत हो रही है। इनमें कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मन की बात के 100वें एपिसोड पर आधारित एक खास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें देश भर के फेमस कलाकारों ने समाज से जुड़े हुए कामों पर आधारित पेंटिंग्स बनाई हैं।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...