Advertisement

Loading Ad...

पंजाब में एंटी नहीं, प्रो-इंकम्बेंसी- भगवंत मान सरकार की तारीफ में केजरीवाल ने भरी हुंकार, बोले- जनता फिर से हमें चुनने को बेताब

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोजक अरविंद केजरीवान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब 'प्रो-इंकम्बेंसी' का माहौल है, जहां जनता पिछले कामों से खुश होकर फिर से 'आप' को चुनने के लिए उत्साहित है.

Image Source: X/@ArvindKejriwal
Loading Ad...

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ दिल्ली आए पार्टी के विधायकों के साथ कपूरथला हाउस में संवाद किया. उन्होंने कहा कि चार साल बाद भी पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी है. भगवंत मान सरकार के कामों से लोग बेहद खुश हैं और फिर सरकार बनाने के लिए बेताब हैं. पंजाब में मुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंस, शानदार सड़कें, पिंडों में 3100 खेल के मैदान, खेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा. पंजाब में पहली बार इतने काम हुए हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पंजाब में रोका गया था और अब भी भाजपा का विजय रथ पंजाब के लोग रोकेंगे. पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा ने चोरी की है. पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे.

पंजाब में एंटी नहीं, प्रो-इंकम्बेंसी लहर- केजरीवाल

राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर कपूरथला हाउस पहुंचे पंजाब के ‘‘आप’’ विधायकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने 4 साल हो गए हैं. अब विधानसभा चुनाव के महज 10 महीने बचे हैं. चुनाव के आखिरी साल में ऐसा बहुत कम सरकारें होती हैं कि उस राज्य के लोग अपनी सरकार की तारीफें कर रहे हों. कहा जाता है कि चार साल बाद एंटी इंकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) बहुत हो जाती है. लेकिन 4 साल बाद आज पंजाब के हर पिंड व मोहल्ले में एंटी इंकम्बेंसी नहीं है, बल्कि प्रो-इंकम्बेंसी है कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. पंजाब के लोग दिल से पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं. पंजाब में 44 हजार किलोमीटर शानदार सड़कें बन रही हैं. अब तक 9 हजार किमी सड़कें बन चुकी हैं और अगले एक-दो महीने में सारी सड़कें बन जाएंगी. इतनी शानदार सड़कें आजतक पंजाब में कभी नहीं बनीं.

Loading Ad...

पंजाब के हर गांव में बनेंगे खेल के मैदान

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के शहरों में गली-गली के अंदर सड़कें और गलियां बन रही हैं. सोमवार को सीएम भगवंत मान ने पिंडों में शानदार 250 खेल के मैदान का उद्घाटन किया है. पंजाब ने देश के सबसे अच्छे खिलाड़ी पैदा किए. अच्छे खिलाड़ी तब निकले, जब सरकारें उनकी कोई मदद नहीं करती थीं. हम मान सरकार हर पिंडों में शानदार खेल के मैदान बना रही है. पंजाब के 3100 गांवों में शानदार खेल के मैदान बनाए जाएंगे. इसके अलावा, 6 हजार गांवों के अंदर समान्य खेल के मैदान बनेंगे. इस तरह पंजाब के हर गांव के अंदर बच्चों को खेल का मैदान मिलेगा.

किसानों का बीमा और महिलाओं को जल्द मिलेंगे पैसे

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी गंदे तालाबों की सफाई करा दी गई है. हर खेत के अंदर सिंचाई का पानी भेजा जा रहा है. किसानों को खेती की जरूरत के लिए दिन में बिजली मिलने लगी है. पिछली सरकारों में रात के 3 बजे बिजली आती थी और किसान को रात में जागने के लिए मजबूर होना पड़ता था. बिजली मुफ्त हो गई, 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस हो गया, जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे. इतने सारे काम अब तक पंजाब में किसी भी सरकार ने नहीं किया. पिछले सरकार हमेशा कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन हमने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है, क्योंकि हमारी ईमानदार सरकार है. हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं.

चुनाव नतीजों और वोटिंग में धांधली का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश में बहुत बड़ा संकट छाया हुआ है. भाजपा ने जनतंत्र को हाइजैक कर लिया है, जनतंत्र की हत्या कर दी है. पूरे देश में कोई भी पार्टी जीत कर आ जाए, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसके बाद ये ईडी-सीबीआई और पैसे से उस पार्टी के विधायक तोड़ लेते हैं, पार्टियां तोड़ लेते हैं, जेल भेज देते हैं और सरकारें गिरा देते हैं. जीतने के लिए ये लोग वोट काट देते हैं, अपना वोट जोड़वा देते हैं. सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव का आया परिणाम कोई चुनाव नहीं था. पिछले 3-4 महीने से हम देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के अंदर तांडव चल रहा है. इसी तरह इन्होंने बिहार, महाराष्ट्र में किया.

Loading Ad...

केजरीवाल का आरोप- दिल्ली में काटे गए 42 हजार वोट 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं जेल गया, उससे पहले नई दिल्ली विधानसभा में 1 लाख 48 हजार वोट थे. जब मैं लौट कर आया तो 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे. इन्होंने करीब 6 महीने के अंदर 42 हजार वोट कटवा दिया. पिछली बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैं 30 हजार वोट से जीता था. इन्होंने 42 हजार वोट कटवा दिए और इस बार मैं 3 हजार वोट से हार गया. विपक्ष कैसे जीत सकता है, जब उसके सारे वोट कटवा देंगे. आज पूरे देश के अंदर यही तांडव चल रहा है. आज देश के जनतंत्र के उपर संकट है. हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान करके हमें आजादी दिलाई थी, आज उस आजादी पर सकंट खड़ा हो गया है.

केजरीवाल ने AAP की तुलना लव-कुश से की

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मई 2014 में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी. उस दौरान ‘मोदी जी की आंधी’ चल रही रही थी. उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड समेत जहां भी चुनाव हुए ये लोग जीतते चले गए. फिर फरवरी 2015 में दिल्ली का चुनाव हुआ और 70 में से सिर्फ 3 सीट भाजपा की आई. उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा बने तो उन्होंने अपना अश्वमेघ का घोड़ा छोड़ा कि यह घोड़ा जहां जाएगा, वो भगवान राम की जमीन हो जाएगी. भगवान श्रीराम के दोनों बच्चों लव-कुश के मंदिर अमृतसर में है. जब वहां भगवान श्रीराम का घोड़ा पहुंचा, तो दोनों बच्चों ने घोड़े को रोक लिया. तब से कहा जाता है कि अश्वमेघ का घोड़ा रोकने वाले लव-कुश थे. इसी तरह, आम आदमी पार्टी और दिल्लीवालों ने 2015 में मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रोका था. वरना मोदी जी का घोड़ा चलता जा रहा था.

पंजाब चुनाव से शुरू होगा मोदी सरकार का अंत

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी भी मोदी जी की आंधी चल रही है. ये लोग असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली जीत गए. हर तरफ जीतते जा रहे हैं, अगले साल फरवरी में पंजाब के चुनाव होंगे. पंजाब में न सिर्फ मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रूकेगा, बल्कि पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी और पंजाबी ही मोदी सरकार का अंत करेंगे. पंजाब का चुनाव मोदी जी का आखिरी चुनाव होगा. यह मेरा दिल कहता है. ये सब कैसे होगा, मुझे नहीं पता है. आम आदमी पार्टी पंजाब तो जीतेगी. लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी. घर-घर जाकर पंजाब के लोगों को बताना होगा कि भाजपा पंजाब और पंजाबियों से नफरत करती है. केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के लिए एक भी काम नहीं किया है.

Loading Ad...

केंद्र पंजाब का हक छीनने की कोशिश में- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में इनकी सरकार है. आरडीएफ में पंजाब सरकार को डबल पैसा दे देते, लेकिन ये लोग पंजाबियों का हक भी छिन रहे हैं. ये कह रहे हैं कि पंजाब में सरकार बनी तो पंजाब का सारा पानी हरियाणा को दे देंगे. भाखड़ा नहर, चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी भी हरियाणा को दे देंगे. सबसे बड़ी बात, अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो तीनों कृषि कानून पंजाब के अंदर लागू कर देंगे. अगर पंजाब में भाजपा की सरकार आ गई तो पूरे पंजाब को तहस नहर कर देंगे. पंजाब को रौंद डालेंगे. लेकिन इनकी इतनी भी औकात नहीं है.

केजरीवाल का आह्वान- मिलकर बचाएं भारत का जनतंत्र

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक भारत पर किसी ने भी आक्रमण किया, वह पश्चिम से आया और पंजाब ने अपन खून बहाकर उनको रोका, लेकिन इस बार देश के अंदर से एक दुश्मन पैदा हुआ है, इनको भी पंजाब के लोग अपने तन, मन, धन से रोकेंगे. हम सब को मिलकर इन्हें रोकना है और देश को अपना जनतंत्र वापस दिलाना है. बाबा साहब के संविधान को वापस लागू कराना है. यह हम सब लोगों की जिम्मेदारी है. यह पंजाब और पंजाबियों की जिम्मेदारी है.

बीजेपी ने पंजाब की राज्यसभा सीटें चुराईं- केजरीवाल

यह भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये 7 लोग जो हमें छोड़कर चले गए, भाजपा ने इनकी चोरी की है. यह 6 सीटें किसी के पिता जी की नहीं थी. यह छह सीट पंजाबियों की थी. पंजाब में भाजपा के 2 विधायक हैं और 6 राज्यसभा सदस्य हैं, ऐसा हो नही सकता. भाजपा ने पंजाब के लोगों की 6 राज्यसभा की सीट पर डाला है. पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...