Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मोदी सरकार कर्पूरीग्राम स्टेशन को देगी नया रूप, कायाकल्प के बाद समस्तीपुर रेल मंडल में होगा शामिल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार दौरे के दौरान सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास और समपार फाटक संख्या '59' सी पर अंडरपास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने बिहार को कई अन्य परियोजनाओं की भी सौगात दी.

Loading Ad...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को बिहार के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को 5 नई ट्रेनों के साथ, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कर्पूरीग्राम स्टेशन के कायाकल्प और कई रेलवे लाइन बिछाने के लिए हजारों-करोड़ों रुपए की बड़ी सौगात दी. सोमवार को उनका दौरा बिहार के लिए काफी ज्यादा खास रहा. सबसे पहले वह बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां से उन्होंने दीघा ब्रिज हाल्ट का निरीक्षण किया. उसके बाद कर्पूरीग्राम के बीच विंडो ट्रेनिंग का निरीक्षण किया और फिर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए. 

'कर्पूरीग्राम स्टेशन का होगा कायाकल्प'

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार सोनपुर रेलवे मंडल के कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन की कायाकल्प और अंडरपास निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि स्टेशन को स्मार्ट और हर एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. यह पूरा कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा. 

Loading Ad...

मीडिया से बातचीत में क्या कहा रेल मंत्री ने? 

Loading Ad...

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 'कर्पूरीग्राम स्टेशन का कायाकल्प 3.30 करोड़ रुपए की लागत से आगे बढ़ाया जाएगा. जिसके तहत स्टेशन का रिमॉडलिंग एवं स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 18 फीट चौड़ा एफओबी का भी निर्माण किया जाएगा. स्टेशन के पश्चिमी छोर पर 14 करोड़ रुपए की लागत से एक सब-वे का निर्माण कराया जाएगा. इससे यह सब-वे न केवल रेल परिचालन को अधिक सुगम और संरक्षित बनाएगा, बल्कि रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित गांवों और बस्तियों को जोड़ते हुए सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी एक नई गति प्रदान करेगा.'

माल यातायात में रेल की हिस्सेदारी बढ़ी - अश्विनी वैष्णव 

Loading Ad...

भारत में रेलवे की प्रगति और विकास को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 'माल यातायात में रेल की हिस्सेदारी पहले 20 से 29 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है. मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 11 सालों के अंदर भारतीय रेलवे द्वारा 35,000 किमी से ज्यादा का नए रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है. अब रेल ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण केन्द्र सरकार द्वारा ही कराया जाएगा. रेलवे में नियुक्ति हेतु वार्षिक कैंलेण्डर जारी किया गया है. इसमें और भी सुधार किया जा रहा है, ताकि तय समय पर परीक्षा का आयोजन किया जा सके. कार्य की गुणवत्ता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जमीन पर लोगों को गुणवत्ता युक्त कार्य दिख सके.' 

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 

रेल मंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. इनमें 'समस्तीपुर मंडल में 1265 कोचों के रख-रखाव किया जा रहा और प्रत्‍येक कोचों में 06 कैमरा तथा प्रत्‍येक इंजनों में 08 कैमरा निर्धारित समय में लगाने का कार्य जल्द से जल्द किया जाए. सघन आबादी वाले क्षेत्रों में जहां आरओबी बनाया जाना संभव न हो, वैसी जगहों पर लाइट आरओबी का निर्माण होना चाहिए. कंटेनर सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवश्यकतानुसार कंटेनर डिपो का निर्माण भी जल्द शुरु कराया जाए. इसके अलावा उन्होंने पूर्व मध्य रेल को भारतीय रेल का पहला ऐसा जोन बनाने का निर्देश दिया, जो शत-प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलांकिग से युक्त हो.

Loading Ad...

कई अन्य मंत्री और नेताओं की रही मौजूदगी 

यह भी पढ़ें

सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, दरभंगा के माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, समस्तीपुर की माननीया सांसद श्रीमती शांभवी, बिहार विधान परिषद के माननीय विधायक डॉक्टर तरूण कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...