'चोर, डकैतों की रानी...', बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गुस्साई भीड़ ने कीचड़ फेंके, चप्पलों से धावा बोला
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर गुस्साई भीड़ ने हमला बोल दिया है. ममता को कथित तौर पर चोर और डकैतों की रानी जैसे ताने भी दिए गए. इस दौरान हमलावरों ने ममता की कार पर चप्पलों और कीचड़ों की बारिश कर दी.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है. बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर कथित तौर पर हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक हलिशहर में भीड़ का हमला उस वक्त हुआ जब पूर्व सीएम का काफिल एक मृत तृणमूल कांग्रेस TMC कार्यकर्ता के घर जा रहा था. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर हमला कर दिया.
इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मेरी गाड़ी पर बहुत बड़े-बड़े पत्थर मारे गए. लोग पुलिस के सामने ही हमला कर रहे थे. हम बहुत किस्मत वाले थे...अगर गाड़ी की खिड़की खुली होती, तो हमारा सिर फट जाता और हम सबकी जान भी जा सकती थी...यह सब पुलिस के सामने हुआ. मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा. यह क्या हो रहा है?... पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है..."
North 24 Parganas, West Bengal: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, "My vehicle was hit with very large stones. People were coming and attacking in front of the police. We were so fortunate that if the car window had been open, our heads would have been… pic.twitter.com/kwExCiYuIZ
— IANS (@ians_india) August 9, 2026Advertisement
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सीएम की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया, उस पर कीचड़ फेंका और पानी की बोतलें, जूते तथा चप्पलों की बारिश कर दी. आक्रोशित भीड़ ने इस दौरान ममता के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने उन्हें चोर और डकैतों की रानी जैसे ताने भी कथित रूप से दिए. हालांकि स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
किससे मिलने जा रही थीं ममता बनर्जी?
ममता बनर्जी एक दिवंगत टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान हलीशहर में पहले से मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक दिया. देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया. प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की.
ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप!
घटना के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके. गाड़ी पर हमला इतना जबरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट जाता. हम सब मारे जा सकते थे. यह सब पुलिस के सामने हुआ. मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा. यह क्या हो रहा है?
उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पुलिस भाजपा को सुरक्षा दे रही है. ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी, जिस टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं, उसकी शुक्रवार को पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसी मामले को लेकर इलाके में पहले से तनाव का माहौल था.
पूर्व सीएम का काफिला जैसे ही हलीशहर पहुंचा, वहां मौजूद गुस्साई भीड़ ने वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके. ममता बनर्जी का आरोप है कि इसी दौरान पत्थर और ईंटें भी फेंकी गईं.
अभिषेक बनर्जी पर भी हो चुका है हमला!
गौर करने वाली बात यह है कि जब से बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ है, तब से टीएमसी नेताओं को निशान बनाया जा रहा है. टीएमसी सांसदों और विधायकों के बाद अब टीएमसी प्रमुख को निशाना बनाया गया है, जिस दौरान यह हमला हुआ, ममता बनर्जी के साथ पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
North 24 Parganas, West Bengal: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee’s convoy was intercepted by protesters in Halisahar, North 24 Parganas, while she was visiting the family of deceased Trinamool Congress worker Birju Keot. Protesters surrounded her vehicle, threw… pic.twitter.com/6dhWhj97jr
— IANS (@ians_india) August 9, 2026