Advertisement
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की मीडिया सेल ने गुरुवार को 12 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं.
Advertisement
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव किया गया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की मीडिया सेल ने गुरुवार को 12 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए.
यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
ये तबादले मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और सहायक पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. डीजीपी कार्यालय के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और विभिन्न जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर समन्वय स्थापित करना है. अधिकांश अधिकारी 2019 से 2022 बैच के हैं.
Advertisement
इधर से उधर किए गए 12 आईपीएस अधिकारी
Advertisement
प्रमुख तबादलों में सागर जैन (आईपीएस 2019) को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहारनपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है. मनोज कुमार रावत (आईपीएस 2020) अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जनपद संभल पदस्थापित किए गए हैं. आयुष विक्रम सिंह (आईपीएस 2020) को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बहराइच का प्रभार सौंपा गया है.
विनायक गोपाल भोसले (आईपीएस 2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद मेरठ भेजे गए हैं. अंतरिक्ष जैन (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बुलंदशहर का पद मिला है. ट्विंकल जैन (आईपीएस 2022) सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पहुंचाई गई हैं.
Advertisement
लिपि नागयाच (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में स्थानांतरित किया गया है. राजकुमार मीणा (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), जनपद मीरजापुर भेजे गए हैं. ऋषभ रुनवाल (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), जनपद सोनभद्र का पद सौंपा गया है.
आलोक कुमार (आईपीएस 2022), सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद संभल, को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी), जनपद प्रतापगढ़, पदस्थापित किया गया है. डॉ. ईशान सोनी (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, से अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन, भेजा गया है.
प्रशासनिक मजबूती पर जोर
Advertisement
वहीं, मयंक पाठक (आईपीएस 2022), सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद अलीगढ़, को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद सहारनपुर, पहुंचाया गया है. ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे. यह तैनाती कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें