Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

15 अगस्त से पहले 'देश के दुश्मनों' की लिस्ट जारी, दिल्ली पुलिस ने लगाए पोस्टर, पाकिस्तानी से लेकर खालिस्तानियों के नाम शामिल

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकियों की लिस्ट जारी की है. इतना ही नहीं उनके चेहरे वाले पोस्टर भी शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं. इतना ही नहीं राजधानी में 15 अगस्त को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

Image Source: /X
Loading Ad...

देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. इससे पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा और खालिस्तानियों समेत 19 आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट!

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस ने एहतियातन शहर के प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर चिपका दिए हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचित किया जा सके. 

Loading Ad...

दिल्ली पुलिस ने जारी की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट!

Loading Ad...

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और अलग-अलग खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े खतरनाक संदिग्धों की तस्वीरें और डिटेल्स शामिल हैं. पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान दिखाई दे रहे हैं.

आपको बता दें कि इस पोस्टर में खालिस्तानियों सहित विभिन्न पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के आतंकी, उनकी तस्वीर, नाम, और डिटेल्स हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान साझा की गई है.

Loading Ad...

कौन-कौन है आतंकवादियों की लिस्ट में?

पुलिस द्वारा जारी इस लिस्ट की खास बात है कि इसमें पाकिस्तानी आतंकियों के अलावा खालिस्तानी आतंकी संगठनों के नाम प्रमुखता से शेयर किए गए हैं, जिनकी ओर देश का ध्यान उतना नहीं जाता है जितना कि पाकिस्तानियों की ओर जाता रहा है.

जहां तक मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट है तो इसमें 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व गुरमीत सिंह बग्गा सहित दूसरों के नाम शामिल हैं. 

Loading Ad...

हर साल पुलिस जारी करती है लिस्ट, लेकिन क्यों? 

मालूम हो कि हर साल स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस यानी कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली हाई प्रोफाइल गतिविधि और बड़े आयोजनों के दौरान दिल्ली पर आतंकी हमलों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इन्हीं थ्रेट्स को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर सुरक्षा के लिए खतरा बने इन वॉन्टेड आतंकियों की सूची जारी की जाती है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लोगों को इनकी पहचान रहे और संभावित सूचना फौरन पुलिस को दी जा सके.

सूचना देने वालों को इनाम देने का ऐलान!

Loading Ad...

इतना ही नहीं इनकी सूचना देने वालों के लिए पुलिस ने ईनाम की भी घोषणा की है. पुलिस ने पोस्टर में पुलिस कंट्रोल रूम (112) और विशेष प्रकोष्ठ के संपर्क नंबर भी शेयर किए हैं. दिल्ली पुलिस ने ये भी बताया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.

इसी बीत देश के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करते हुए पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा.

इस बार लाल किले पर क्या-क्या होने वाला है, क्या खास होगा?

Loading Ad...

प्रधानमंत्री के लाल किले पहुंचने पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस वर्ष के समारोह में ‘युवा शक्ति’ को विशेष सम्मान दिया जाएगा और विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं के योगदान को रेखांकित किया जाएगा.

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लाल किले को विशेष तौर पर फूलों से सजाया जाएगा. लाल किले की प्राचीर के सामने ज्ञान पथ पर 2,500 एनसीसी कैडेट और ‘माई भारत’ स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे. भारतीय वायु सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का बैनर लेकर उड़ान भरेगा और लाल किले पर मौजूद लोगों पर पुष्पवर्षा करेगा.

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों को एकजुट करने वाले ‘वंदे मातरम्’ को सम्मान देने के लिए 8 अगस्त से देशभर में सैन्य बैंड प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है. सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, एनसीसी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईडीएस, आरपीएफ और असम राइफल्स के बैंड 343 प्रमुख स्थानों पर 15 अगस्त तक प्रदर्शन करेंगे. इन कार्यक्रमों में आम नागरिक भी शामिल हो सकेंगे.

Loading Ad...

समारोह में युवाओं की उपलब्धियों को भी प्रमुखता दी जाएगी. अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है और उन्हें लाल किले की प्राचीर के निकट बैठाया जाएगा. समारोह स्थल की सजावट में भारत की परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक में हुई प्रगति को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो विकसित भारत 2047 की यात्रा को दर्शाएगी.

यह भी पढ़ें

इस वर्ष लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है. इनमें राष्ट्रीय नवाचार कार्यक्रमों से जुड़े युवा नवप्रवर्तक, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के उत्कृष्ट इंटर्न, सफल स्टार्टअप उद्यमी, पीएम कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित युवा, माई भारत स्वयंसेवक, नमस्ते, पीएम अजय और सीड योजनाओं के लाभार्थी, तथा दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र शामिल हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...