×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'लालू परिवार कर रहा डैमेज कंट्रोल...', तेज प्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट को लेकर जेडीयू ने उठाए सवाल, कहा- ऐश्वर्या को कब मिलेगा न्याय?

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पार्टी से छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस घटनाक्रम को लेकर बिहार में अब सियासत तेज हो गई है.

'लालू परिवार कर रहा डैमेज कंट्रोल...', तेज प्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट को लेकर जेडीयू ने उठाए सवाल, कहा- ऐश्वर्या को कब मिलेगा न्याय?
बिहार में साल के आखिरी महीनों में विधानसभा के चुनाव होने है. इस चुनावी माहौल के बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पार्टी से छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस घटनाक्रम को लेकर बिहार में अब सियासत तेज हो गई है. सत्तारूढ़ दल जेडीयू के विधानसभा परिषद के सदस्य नीरज कुमार और वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इस मुद्दे को लेकर लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है. 

लालू यादव की बढ़ी मुश्किल 

लालू यादव को घेरते हुए जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि 'अब उन्हें बताना चाहिए कि उनकी बहू ऐश्वर्या को न्याय कब मिलेगा. उन्होंने कहा, जब राबड़ी आवास से ऐश्वर्या को बाहर निकाला गया, तब लालू यादव ने चुप्पी साध रखी थी. लेकिन उस वक्त किसी तरह की कोई कार्रवाई लालू यादव ने क्यों नहीं की? आज जब तेज प्रताप सार्वजनिक व्यवहार को लेकर सवालों के घेरे में आए, तब उन्हें पार्टी से निकाला गया है. 

आरजेडी के लिए आई बड़ी मुसीबत

लालू के बड़े लाल ने जिस तरह अपने सोशल इंडिया पर रिलेशनशिप को बातें रखी, वो चुनावी साल में अन्य दलों को आरजेडी को घेरने के लिए बड़ा मौका दे दिया. यही वजह है कि सबसे पहले तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया से सारे पोस्ट डिलीट करते हुए उनके एकाउंट के हैक होने की बात कही. अब जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि “यह पूरा मामला केवल डैमेज कंट्रोल की कोशिश है. लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है. तेज प्रताप के इन हरकतों से ना केवल परिवार की साख गिरी है बल्कि पार्टी की भी छीछालेदर हो चुकी है." इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 'अगर लालू यादव ने सच में तेज प्रताप पर कोई कार्रवाई की है, तो क्या अब वो विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त करवाने की सिफारिश करेंगे ? अगर नहीं करेंगे तो इसका मतलब यही होगा कि यह सिर्फ दिखावे की कार्रवाई होगी. 

लालू परिवार में मतभेद 

जेडीयू नेता ने यह भी आरोप लगाया है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हमेशा से ही तेज प्रताप की लोकप्रियता से डर रहा है. इसी वजह से तेजस्वी ने पार्टी और परिवार के भीतर तेज प्रताप यादव के खिलाफ माहौल बनाया और मौका लगते ही उन्हें पार्टी से बाहर निकलवा दिया. नीरज कुमार ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “कहते हैं लालू जी, तेज प्रताप अब परिवार का हिस्सा नहीं तो फिर तेजस्वी यादव “बड़ा भाई” कैसे बता रहे हैं? यह कौन सी नूर कुश्ती है? नीरज कुमार ने आगे कहा “तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से अलग करने के पीछे राजनीतिक दावा पेच है, क्या? कहीं ऐश्वर्या राय द्वारा मुआवजे या वैवाहिक अधिकारों की माँग से बचने की चाल तो नहीं? बिना तलाक दूसरी शादी तो कानूनन अमान्य है — तो अनुष्का का क्या होगा?

बताते चलें कि ये इस विवाद की शुरुआत शनिवार की शाम को हुई. जब तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा करते हुए अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ तस्वीर पोस्ट की. लेकिन  मामला बढ़ता देख इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया. तेज प्रताप ने कहा कि उनका सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया था. ये पोस्ट उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए किया गया था. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें