Advertisement

Loading Ad...

जो था ईरान का खुफिया दिमाग, जिसने प्रदर्शनकारियों को दिया था कुचल, उस इस्माइल खातिब का भी इजरायल ने किया खात्मा

Iran Israel War: इजरायल ने खामेनेई शासन के दौरान 2021 में नियुक्त ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब का भी खात्मा कर दिया है. IDF ने बीते 24 घंटे के अंदर ईरानी सिक्योरिटी रिजीम को ही तबाह कर दिया है.

इजरायल ने किया इस्माइल खातिब को मारने का दावा (फाइल फोटो)
Loading Ad...

इजरायल ने एक-एक कर ईरान के लगभग सारे टॉप लोगों का खात्मा कर दिया है. ईरानी रिजीम के सबसे ताकतवर शख्स माने जाने वाले अली लारीजानी के खात्मे के बाद इजरायली सुरक्षाबलों ने  ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को भी मार गिराया है. इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने खातिम की मौत की पुष्टि की है. 

यानी कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बीते 24 घंटों के अंदर अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, इस्माइल खातिब, काउंसिल के सचिवालय में सुरक्षा मामलों के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, बसीज फोर्स के प्रमुख घोलमरेज़ा सोलेमानी को खत्म कर दिया है.

बीते दिन लारीजानी की मौत की जानकारी देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें आतंक का सरगना करार दिया था. उनकी मौत के बाद ईरान ने हमलों का नया दौर शुरू किया और इजरायली क्षेत्रों पर क्लस्टर बमों से हमला किया.

Loading Ad...

कौन थे इस्माइल खातिब?

Loading Ad...

इस्माइल खातिब को खामेनेई के शासन में एक अहम शख्सियत माना जाता था. उन्हें ईरान की मौजूदा सुरक्षा और खुफिया प्रणाली का अहम रणनीतिकार करार दिया जाता था. वो अगस्त 2021 से इंटेलिजेंस मिनिस्टर थे. 

खातिब की नियुक्ति ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दौर में हुई थी. बाद में राष्ट्रपति रईसी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. फिर मसूद पेजेशकियन उनकी जगह ईरान के राष्ट्रपति बने. हालांकि पेजेशकियन के दौर में भी खातिब इंटेलिजेंस मिनिस्टर बने रहे.

Loading Ad...

ईरानी खुफिया मंत्रालय के पास उन्नत खुफिया क्षमताएं हैं, जो निगरानी, ​​जासूसी और दुनिया भर में गुप्त अभियानों को अंजाम देने का काम करती हैं, खासकर इजरायली और ईरानी नागरिकों के खिलाफ. वो 2021 में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा खुफिया मंत्री नियुक्त किए गए. उन्होंने इससे पहले उन्होंने IRGC में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था. उस ईरानी खुफिया मंत्रालय को संभाला, जो ईरानी शासन का प्राथमिक खुफिया संगठन है.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान के सबसे ताकतवर शख्स लारीजानी को मार गिराया, मोजतबा खामेनेई को भी खत्म करने का लिया संकल्प

इजरायल की नींद उड़ा चुके थे खातिब!

Loading Ad...

इस्माइल खातिब ईरान के खुफिया अधिकारी होने के साथ-साथ खामेनेई शासन के खतरनाक रणनीतिकार माने जाता था. जानकारी के मुताबिक 2022 में अमेरिका ने उनके ऊपर प्रतिबंध भी लगा दिए थे. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक खातिब उन साइबर नेटवर्क का संचालन करते थे जो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ जासूसी और रैनसमवेयर हमलों में शामिल थे. 

यह भी पढ़ें

कहा जाता है कि दिसंबर 2025 के लास्ट में शुरू हुए खामेनेई शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को दबाने में खातिब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्याओं को अंजाम तक दिया गया. खातिब ने दुनिया भर में इजरायलियों और अमेरिकियों के खिलाफ अभियानों का नेतृत्व किया. इसके अलावा उन्होंने महसा अमिनी की मौत के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों (2022-2023) के दौरान अपने ही नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...